महापौर सफिरा साहू ओछी और भेदभाव राजनीति बंद करें–सुरेश गुप्ता पं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड वासी भेदभाव से नाराज- लिया आंदोलन का निर्णय–सुरेश गुप्ता 03 साल में सिर्फ 03 लाख का कार्य दीनदयाल वार्ड में कराया–मामला गंभीर—-संजय पांडे

 

रविन्द्र दास

जगदलपुर-inn24.पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड की पार्षद श्रीमती सविता गुप्ता के साथ वार्डवासी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय नगर निगम पहुंचकर महापौर सफिरा साहू को ज्ञापन सौंपा! पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड लगातार नगर निगम की उपेक्षाओं का सामना कर रहा है दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में मूलभूत सुविधाएं गलियों, नालियों का निर्माण, पार्क का उन्नयन, सामुदायिक भवन का निर्माण, पेयजल की सुचारू व्यवस्था, स्वच्छता में लगने वाले उपकरण का अभाव, जैसी समस्याओं से जूझ रहा है! महापौर सफिरा साहू और निगम प्रशासन की अनदेखी से नाराज वार्ड के सम्मानित जन पार्षद के साथ निगम पहुंचकर महापौर के समक्ष मौखिक एवं लिखित ज्ञापन देते हुए वार्ड के साथ भेदभाव और अनदेखी का आरोप लगाया!
पार्षद श्रीमती सविता गुप्ता ने कहा की पार्षद निधि के द्वारा वार्ड की छोटी नालिया, गलियां, पुल पुलिया का निर्माण भी निगम करवाने में आनाकानी कर रही है, पार्षद निधि से निर्माण-तात्कालिक और छोटे-मोटे कार्य करवाने हेतु किया गया है, मगर निगम इसे भी लटका के रखी है पार्षद श्वेता गुप्ता ने आरोप लगाया निगम महापौर आयुक्त सभी के संज्ञान में लाने के बाद भी वार्ड के मूलभूत कार्य के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है? जिससे वार्ड में–वार्ड वासियों के आक्रोश का सामना पार्षद को करना पड़ रहा है
नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने दीनदयाल उपाध्याय वार्ड की अनदेखी को सामने रखते हुए कहा कि महापौर सफिरा साहू का 03 साल से ज्यादा का कार्यकाल हुआ! और सवा 03 साल में दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में सिर्फ 03 लाख का निगम निधि से कार्य कराया गया है? दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में जो कार्य हुए हैं वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है महापौर और आयुक्त महोदय ने गुणवत्ता विहीन कार्य का अवलोकन किया, लिखित शिकायत की गई, मगर कमीशन के खेल में ना जांच हुई, ना गुणवत्ता विहीन कार्य को सुधारा गया! भाजपा पार्षदों की छवि खराब करने की दूषित मानसिकता को शहर की जनता देख रही है! भाजपा के 19 पार्षद है और 19 वार्ड भी नगर निगम जगदलपुर का हिस्सा है यह महापौर को मालूम होना चाहिए यहां निवास करने वाले भी शहर के मतदाता हैं कांग्रेस की भेदभाव पूर्ण राजनीति को शहर की जनता समझ चुकी है
यह ज्ञापन अंतिम ज्ञापन था इसके बाद भी अगर वार्ड की अनदेखी होती है कार्य प्राथमिकता के अनुसार नहीं कराए जाते तो वार्ड वासी मजबूर होकर निगम के सामने धरना देंगे इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम की होगी
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा भाजपा पार्षद के वार्डो के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार ओछी राजनीति का हिस्सा है 3 साल में दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में सिर्फ ₹3 लाख का कार्य कराया जाना महापौर सफिरा साहू के विकास और समानता की पोल खोलता है बड़े-बड़े वादे करना कमीशन का खेल में व्यस्त निगम जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की अनदेखी लगातार हो रही है पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के साथ उन सभी वार्डों में जहां भेदभाव के साथ कार्य निगम कर रही है भेदभाव करना बंद करें अन्यथा भाजपा जन आंदोलन करेगी!
इस अवसर पर शशि पाठक, तेजपाल शर्मा,रोशन झा, सूर्यभूषण सिंह, विनय झा, अमर झा, नारायण निषाद, प्रेम आचार्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *