FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

मरवाही : शादी समारोह में बारातियों को ऐसा काम करने से मना करना महिला को पड़ा भारी, हुआ कुछ ऐसा कि..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही के कटरा में शादी में बारातियों के बीच हुई मारपीट एवं चाकूबाजी के मामले में 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को मरवाही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है, जहां कटरा में 10 मई को शादी कार्यक्रम पाव परिवार में था।

इसी दौरान गांव की महिला अपने बेटे, भाई और बहू के साथ शादीघर से लल्लू पाव के यहां जा रही थी। इसी दौरान बारात में आये कुछ लड़के गालीगलौज करते हुए जा रहे थे। ऐसा करने से महिला ने जब मना किया तो वे लड़के महिला से उलझ गए और गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। वीरेन्द्र पाव ने जब उनका विरोध किया तो आरोपी ने अपने जेब में रखे चाकू को निकाल कर उसके पेट में कई बार वार किया दिया, जिससे वीरेन्द्र घायल होकर गिर गया।

मामले में मरवाही पुलिस की टीम के मौंके पर पहुंची। आरोपियों के जंगल में छिपे होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से सर्च कर आरोपितों को पकड़ा लिया। साथ ही नाबालिगों से चाकू भी जपत किया गया। बता दे तकि मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *