ChhattisgarhKorbaSECL

मनोरंजन मंदिर परिसर में कचरे का अंबार, प्लास्टिक खाकर गायों की जा रही जान

राजू सैनी

KB Automobile kusmunda korba

मनोरंजन मंदिर परिसर में कचरे का अंबार, प्लास्टिक खाकर गायों की जा रही जान..

Happy birthday mantri ji

कोरबा – निगम द्वारा जिले में स्वच्छता लाने लगातार अनेकों अभियान चलाए जा रहे हैं, कचरे के रूप में फैले कागज प्लास्टिक उठे ना उठे कागज फाइलों में साफ सफाई जारी है, जिसका परिणाम यह है की गली मोहल्लों में कचरे का अंबार बड़ी आसानी से देखने को मिल जाता है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं, नए बने नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र की यहां कॉलोनी के मध्य स्थित मनोरंजन मंदिर परिसर में आए दिन होने वाले वैवाहिक अथवा अन्य सामाजिक आयोजनों के बाद से फैलाए गए कचरे का उठाव नही किया जाता है, कचरे में बहुतायत संख्या में कागज और प्लास्टिक के समान होते हैं, जिन्हे गायों द्वारा खाया जाता है,ये पलास्टिक गायों को बीमार करती है,कभी कभी तो उनकी मृत्यु तक हो जाती है। विकास कार्यों को बढ़ावा देने निगम से पालिका बने इस क्षेत्र की ऐसी दुर्दशा चिंताजनक है। सर्वप्रथम क्षेत्र के पार्षद को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है, अगर उनसे यह कार्य नही होता तो उन्हे अपने पालिका अध्यक्ष से संपर्क करना चाहिए और इस स्थान पर सफाई हेतु आवश्यक कदम उठाने चाहिए। वहीं समिति को भी इस बाद का ध्यान रखना चाहिए की आयोजनों में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग हो वहीं कार्यक्रम समाप्ति के बाद कचरे का तुरंत उठाव हो जिससे कचरा फैलने की समस्या उत्पन्न ही ना हो।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026