मनीष नागर ने सम्हाला कुसमुंडा थाने का चार्ज,अपराधों में अंकुश के अलावा जाम,आंदोलन की है बड़ी चुनौती…..
मनीष नागर ने सम्हाला कुसमुंडा थाने का चार्ज,अपराधों में अंकुश के अलावा जाम,आंदोलन की है बड़ी चुनौती…..
कोरबा – बीते शुक्रवार को कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने पुलिसिंग कसावट लाने जिले के अलग अलग थानों और चौकियों में पदस्थ ११ प्रभारियों के तबादले किए। इसी कड़ी में बागों थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर को कुसमुंडा थाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। निरीक्षक मनीष नागर ने इससे पूर्व कोरबा सायबर प्रभारी और बालको थाना प्रभारी की अहम जिम्मेदारी निभाई है। बीते वर्ष रायगढ़ से कोरबा जिले में पदस्थापना के बाद से जिले में उनका नाम तेजतर्रार पुलिस के रूप में जाना जाता है। कुसमुंडा क्षेत्र में डीजल,कोयला और कबाड़ की चोरियों पर अंकुश लगाने के साथ साथ कुसमुंडा क्षेत्र में आए दिन लगने वाला जाम,खदान क्षेत्रों में आंदोलन उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। निरीक्षक मनीष नागर ने आज कुसमुंडा थाने का चार्ज ले लिया है।
इनका तबादला – निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा कुसमुंडा थाने से बागों थाना, चमनलाल सिन्हा दर्री से पाली, धर्मनारायण तिवारी पुलिस लाइन से बांकीमोंगरा थाना प्रभारी, रूपक शर्मा कोतवाली से दर्री प्रभारी, मनीष चंद्र नागर बांगो से कुसमुंडा थाना प्रभारी, अभिनव कांत सिंह पाली से कोतवाली थाना प्रभारी, किरण गुप्ता रक्षित केन्द्र से सिविल लाइन थाना प्रभारी, मंजूषा पाण्डेय रक्षित केन्द्र से महिला सहायता केन्द्र प्रभारी, उषा सोंधिया बांकीमोंगरा से रक्षित केन्द्र भेज गए हैं। उप निरीक्षक विलायत हुसैन रक्षित केन्द्र से मोरगा चौकी प्रभारी, एसआई लक्ष्मण प्रसाद खूंटे बालकोनगर थाना से रजगामार चौकी प्रभारी पदस्थ किए गए हैं।