Chhattisgarhछत्तीसगढ

मजदूर शोषण के खिलाफ सख्ती से आवाज उठाएगी भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल: ब्रजेश शर्मा

नई दिल्ली/रायपुर : भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने देशभर में मजदूरों के शोषण के खिलाफ सशक्त अभियान चलाने का ऐलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा के नेतृत्व में यूनियन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी श्रमिक के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

1.90 करोड़ के नए सब स्टेशन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण, निहारिका- कोसाबाड़ी क्षेत्र के 5 हज़ार से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय ने नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि BJMTUC एक राष्ट्रीय स्तर का श्रमिक संगठन है, जो संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मजदूरों और युवाओं को एकजुट कर उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराना और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान को गति देना है।

संयुक्त प्रेस नोट में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा और मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यस्थल पर मजदूरों का शोषण कई रूपों में सामने आता है, जैसे वेतन भुगतान में देरी, निर्धारित लाभों को रोकना, मुआवजा देने से इंकार करना या उपस्थिति के आधार पर अनुचित दबाव बनाना। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का उत्पीड़न शोषण का गंभीर रूप है और यूनियन इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।

संगठन ने बताया कि इसके लिए जिला स्तर तक कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है, ताकि स्थानीय स्तर पर शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। “जहां भी मजदूरों के शोषण की सूचना मिलेगी, वहां यूनियन के कार्यकर्ता तत्काल पहुंचकर मजदूर हित में आवाज बुलंद करेंगे,” उन्होंने कहा।

*जिले में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण कर की जा रही कार्यवाही*

यूनियन ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति या उद्योग द्वारा मजदूरों का शोषण कर अनुचित लाभ उठाने की कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा। संगठन का मानना है कि आर्थिक, सामाजिक या राजनीतिक किसी भी स्तर पर होने वाला शोषण अस्वीकार्य है और इसके खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026