भूविस्थापितों ने कुसमुंडा थाना परिसर में किया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण है बेहद जरूरी – कृष्ण कुमार वर्मा थाना प्रभारी कुसमुंडा….

कोरबाबरसात का मौसम वृक्षारोपण के लिए बेहद अनुकूल होता है, जागरूक जन इस मौसम में बढ़चड़कर पौधारोपण करते हैं। बात करें कुसमुंडा क्षेत्र की तो बीते 2 वर्षों में कुसमुंडा क्षेत्र में सड़क निर्माण, रेल मार्ग निर्माण, हाईटेंशन तारों के गुजरने वाले मार्ग, बेजा कब्जा कर मकान निर्माण इत्यादि के लिए हजारों पेड़ों की बलि दे दी गई और वृक्षारोपण केवल नाम मात्र के लिए ही किया गया है जिससे कुसमुंडा क्षेत्र का वातावरण ना सिर्फ प्रदूषित हुआ है बल्कि तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुसमुंडा क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण कर हमें एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाना होगा और इसी जिम्मेदारी को समझते हुए आज शनिवार को कुसमुंडा थाना क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया । कुसमुंडा थाना परिसर में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना परिवार सहित गौ सेवा टीम कुसमुंडा, भुविस्थापित सहित दर्जनों कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासियो का विशेष सहयोग रहा। कुसमुंडा थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उदय किरण जी के दिशा निर्देशन पर पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कुसमुंडा थाना परिसर में पौधारोपण किया गया. जिसमें लगभग 200 फलदार एवम छायादार पौधे लगाये गए। इन फलों में प्रमुख रूप से काजू, बादाम, आंवला, नीबू, कटहल, अमरुद, आम, सीता फल, जैसे विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्ष सहित नीम, शीशम, करन, बरगद, पीपल, व अन्य प्रजाति के सैकड़ो पौधे रोपे गए। पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने कह की “वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए हर वर्ष पौधारोपण किया जाता है. इसके लिए सबसे जरुरी पौधों की देखभाल है, पौधारोपण के साथ साथ उनके वृक्ष बनने तक देखभाल की जिम्मेदारी भी सम्हालनी होगी, आज वन संपदा के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, पर्यावरण व्यवस्था को बनाए रखने भोजन, पानी आदि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में वन संपदा का मुख्य योगदान है। आज वर्तमान समय में वनों की अंधाधुंध कटाई से वातावरण में तापमान अत्यधिक तेज गति से बढ़ रहा है, जिससे कई प्रकार की परेशानियां सामने आ रही हैं। साथ ही वनों की कटाई से महत्वपूर्ण संसाधनों, औषधि आदि की भी लगातार कमी होती जा रही है। इस जीव मंडल की पर्यावरणीय व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा की आज हम यहाँ है, कल कही और चले जायेंगे,.. लेकिन हमारे विचार व किया गया कार्य हमेशा लोगों को जोड़कर रखेगा, यही मानवता की निशानी है”।वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कुसमुंडा थाना परिवार सहित, गौ सेवा टीम कुसमुंडा से रवि पटेल, संदीप साहू, तामेश महंत,लाइफ साइंस संस्थान समिति अध्यक्ष गोविंदा सारथी, छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन नगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार पटेल, छत्तीसगढ़ मानवाधिकार कटघोरा ब्लॉक उपाध्यक्ष तामेश महंत , संघर्ष भूविस्थापित कामगार संगठन के सदस्य रविन्द्र, करन, प्रीतम, जीवन, मोहन, देशू, संतोष,धीरज व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *