FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

भूपेश सरकार की नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ में देश का सबसे कम बेरोजगारी दर – रेखचंद जैन

जगदलपुर inn24.जिला रोजगार कार्यालय में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 100 पदों के लिए बेरोजगार युवाओं ने कराया पंजीयन स्कूटनी के बाद मिलेगी युवाओं को नियुक्ति पत्र

एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस,स्वराज ट्रैक्टर एवं बालाजी महेन्द्रा ने लिया 100 से अधिक पदों के लिए साक्षात्कार

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों के कारण पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी दर है आज जहां देश में बेरोजगारी दर 7.6% है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 0.4 % है इसके अलावा हमारी सरकार ना केवल बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दे रही है वरन उनके कौशल विकास कर रोजगार दिलाने का भी कार्य कर रहा है

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य ज्योति राव नायडू, सरपंच जयंती कश्यप, पार्षद बलराम यादव,उप सरपंच अमित दास विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह,उप संचालक रोजगार आर पी नेताम,संचालक कौशल विकास शरद चन्द्र गौड़ समेत बड़ी संख्या में युवक युवती उपस्थित रहे

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *