भूख हड़ताल कांग्रेसी पार्षद का पब्लिक स्टंट, टेंडर होने के जानकारी के बाद कर रहे राजनीति – बीजेपी पार्षद
सतपाल सिंह

भूख हड़ताल कांग्रेसी पार्षद का पब्लिक स्टंट, टेंडर होने के जानकारी के बाद कर रहे राजनीति – बीजेपी पार्षद

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर चौक की जर्जर स्थिति को सुधरवाने के लिए कांग्रेसी युवा नेता और पार्षद नवीन कुकरेजा आज भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। उनकी मांग है कि जर्जर सड़क का जल्द से जल्द नवनिर्माण हो ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इधर बीजेपी पार्षद ने इसे पब्लिक स्टंट बातते हुए टेंडर की जानकारी होने के बाद आम जनता से वाहवाही लूटने का तरीका बताया है।बीजेपी पार्षद का कहना है कि इमली छापर चौक के डामरीकरण मरम्मत कार्य के लिए 1 करोड़ 36 लाख रुपए का टेंडर हो चुका है। 15 दिवस में वर्क ऑडर हो जायेगा,जिसके बाद काम शुरू होगा। देखें और क्या कुछ कहा पार्षद ने –
(कोरबा नगर निगम अंतर्गत प्रेम नगर वार्ड 65 पार्षद प्रेम साहू)
अभी खबर लिखे जाने तक भूख हड़ताल के मंच में पार्षद सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का पहुंचना हो रहा है।


कुसमुंडा की जर्जर सड़क सुधरवाने पार्षद करेंगे भूख हड़ताल, कलेक्टर को दी गई सूचना





