भिलाई बाजार – उम्मीद फाऊंडेशन द्वारा सतरेंगा हाई स्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कोरबा भिलाई बाजार – उम्मीद फाऊंडेशन द्वारा सतरेंगा हाई स्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

उम्मीद फाऊंडेशन के द्वारा सतरेंगा शासकीय हाई स्कूल में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को नशे के दुष्परिणाम और बालिकाओं को पीरियड से संबंधित जानकारी दी गई। उम्मीद फाऊंडेशन की सचिव नेहा दुबे ने बताया कि पीरियड के समय बालिकाओं के शरीर में किस प्रकार से हार्मोनल बदलाव आते हैं और इस समय बालिकाओं को कैसा आहार लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि पीरियड में अपने शरीर की देखभाल कैसे करनी चाहिए।अखिलेश दुबे ने बच्चों को समझाया की नशा हमारे पूरे जीवन को किस प्रकार प्रभावित करता है। नशा करने से हमें किस प्रकार से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि आप बच्चे ही समाज तथा देश का भविष्य हैं। यदि आप नशे से दूर रहेंगे तभी आप देश की प्रगति में अपने योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम में बच्चों को अन्य जरूरी सामग्री जैसे कपड़ा, कॉपी, पेन और बालिकाओं को सेनिट्री पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रघुराज सिंह, संतोष बंजारे, अंबिका बंजारे, साधना सिंह, अनिता साहू, उषा निर्णेजक, आशा चेलक और हेमलता कुर्रे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अंत में उम्मीद फाऊंडेशन के सदस्य संतोष बंजारे द्वारा शाला प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *