भारी मात्रा में गांजा के साथ पांच युवक धरे गए .. जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग साढ़े चार लाख रूपए..

जगदलपुर inn24 (रविंद्र दास)उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट को मिली मुखबिर से सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना के बारे में अवगत कराने पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में थाना बोधघाट की पुलिस टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन जगदलपुर में ड्यूटी पर उपस्थित आरपीएफ० स्टाफ को मौखिक जानकारी देकर किरन्दुल नाईट एक्सप्रेस से जगदलपुर आये पाँचों लड़के यात्री निकासी द्वार की ओर न आते हुए ग्राम सरगीपाल की ओर जाने लगे जिसपर मुखबीर द्वारा बताये हुए लड़के होने की शंका पर पुलिस टीम एवं आरपीएफ0 स्टाफ द्वारा उन्हें घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर सभी अपना नाम पता बताते हुए जिला पटना एवं जिला नालन्दा ( बिहार ) का निवासी होना बताये जिनके संयुक्त कब्जे से 04 अलग अलग काले रंग के पिट्ठू बैग, एक मेहरून व ग्रेकलर का हैण्ड बैग तथा एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोले में कुल 22 आयताकार पैकेट जो भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ था। जिसे मौके पर एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 22 पैकेटों में भरा मादक पदार्थ गांजा कुल 41 किलोग्राम जिसका अनुमानित मूल्य 4,40,000 /- रूपये तथा आरोपियों एवं अपचारी बालको से बरामद नगदी रकम 9040/- रूपये तथा उनके पास रखे आधार कार्ड व 04 अलग-अलग कंपनी के एंड्रायड मोबाईल अनुमानित कीमती 26,000/- रूपये जुमला कीमती 4,45,040/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त करते हुए एन०डी०पी०एस० एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार / निरूद्ध कर देहाती नालसी पर से थाना बोधघाट में अपराध क्रमांक 197 / 2023 धारा 20 (ख) एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों एवं अपचारी बालकों से विस्तृत पूछताछ उपरांत माननीय न्यायालय जगदलपुर एवं अपचारी बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड जगदलपुर में पेश किया जा रहा है। जप्त संपत्ति :-04 नग अलग अलग काले रंग का पिट्टू बैग, एक मेहरून व ग्रे कलर का हैण्ड बैग तथा एक सफेद रंग का प्लास्टिक झोला में भरा कुल 22 आयताकार पैकेट मादक पदार्थ गांजा 41 किलोग्रामआरोपियों एवं अपचारी बालको से बरामद नगदी रकम कुल 9040/- रूपये आरोपियों एवं अपचारी बालकों का आधार कार्ड एवं 04 नग अलग-अलग कंपनी के एंड्रायड मोबाइल अनुमानित कीमती 26,000/- रूपये

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *