*भारतीय जनता पार्टी सक्ती का जिला स्तरीय कार्यशाला आज*

जिला रिपोर्टर सक्ती – उदय मधुकर
सक्ती:: प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी सक्ती द्वारा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत आज 21 फरवरी, शनिवार को अखराभाठा स्थित जिला भाजपा कार्यालय सक्ती में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में संगठन की आगामी कार्ययोजना और प्रशिक्षण सत्रों की रूपरेखा तैयार की जाएगी
भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रांतीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। जिसमें बताया गया था कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला किया जाना है। उसी तारतम्य में आज 21 फरवरी शनिवार को आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में प्रदेश, संभाग और जिले के प्रमुख नेता व अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यशाला को अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया है, जिसमें वक्तागण निर्धारित विषयों पर अपना मार्गदर्शन देंगे। जिलाध्यक्ष टिकेश्वर ग़बेल आगे ने बताया कि जिला कार्यशाला के संपन्न होने के तुरंत बाद जिले के सभी मंडलों में भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।, ताकि जमीनी स्तर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपेक्षित श्रेणी के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आज होने वाली इस कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।





