*भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 एवं मंडल स्तरीय प्रशिक्षण योजना बैठक संपन्न*
बीजेपी के सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल की अध्यक्षता में कार्यशाला संपन्न हुई....

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर सक्ती _
भारतीय जनता पार्टी की पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की जिला कार्यालय सक्ती में 21 फरवरी को जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल की अध्यक्षता में कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीयन प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण कर प्रारंभ हुआ। सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगीत के पश्चात अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों में पूर्व मंत्री मेधा राम साहूजी,सांसद श्रीमति कमलेश जांगड़े जी,वक्ता प्रदेश मंत्री श्रीमति विद्या सिदार जी , पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू जी,श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव जी,वक्ता सुनील पिल्लई जी ,वक्ता रामू रोहरा जी ,प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण वर्ग अवधेश जैन जी, पीताम्बर पटेल जी मनचस्थ रहे।
जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया उन्होंने कार्यशाला पर आवश्यक मार्गदर्शन दिया एवं मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला 7 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी मंडलों में कराने हेतु मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया द्वितीय सत्र में पी पी टी नवाचार पर प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता सुनील पिल्लई जी प्रदेश आई टी सेल संयोजक थे जिसकी अध्यक्षता पीताम्बर सिंह पटेल ने किया तृतीय सत्र में विधानसभा वार बैठक प्रारंभ हुआ जिसमें विधानसभावार जिसमें विधानसभा के मंडलवार प्रशिक्षण की तिथि तय किया गया चतुर्थ सत्र में पी पी टी पंच परिवर्तन विषय का रहा जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री विद्या सिदार जी प्रदेश मंत्री जिसकी अध्यक्षता गोपी सिंह ठाकुर ने किया पंचम सत्र समापन सत्र जिज्ञासा समाधान विषय का रहा जिसमें मुख्य वक्ता रामू रोहरा संभाग प्रभारी एवं महापौर धमतरी रहे जिसकी अध्यक्षता भुवन भास्कर यादव ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, मंडलों की प्रशिक्षण टोली एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





