FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
छत्तीसगढ

*भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी शाखा राजा भांठा ने काबिज जंगल जमीन पर पट्टा तथा सिंचाई हेतु बिजली की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन*

*अनुविभागीय अधिकारी वन से बातचीत बाद धरना हुआ समाप्त*

 

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजाभाठा लवसरा द्वारा काबिज जंगल जमीन का पट्टा और इसी जंगल जमीन पर सिंचाई सुविधा हेतु बिजली लाइन दिलवाने की मांग के लिए धरना आन्दोलन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी वन शिवेन्द्र साहू से चर्चा उपरांत धरना समाप्त भी हो गया। इस संबंध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधि मंडल कामरेड अनिल शर्मा एवं कामरेड कन्हैया कुर्रे के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी वन शिवेन्द साहू से मिला। अनुविभागीय अधिकारी वन श्री साहू ने आश्वस्त किया कि वन अधिकार अधिनियम के तहत राजा भाठा के अनुसूचित जाति के जंगल जमीन में काबिज गरीब परिवार परम्परा गत रूप के तीन पीढ़ी ( 75 वर्ष ) से अधिक समय यदि काबिज कास्त करते नियमतः पाए जाते हैं तो उन्हें काबिज जंगल जमीन का पट्टा प्राप्ति करने का अधिकार है जिसे शासन द्वारा तय समिति अनुसंसा करती है । प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें अवगत कराया कि काबिज जंगल जमीन जिसमें खेती कर वर्षा काल में ही एक फसल ले पाते हैं इसी जमीन के पास कटिया नाला बहती है जिस के पानी से दूसरी फसल लिया जा सकता है परन्तु बिजली लाइन के अभाव में फसल नहीं हो रहा है जिसके कारण गरीब परिवारों के भरण पोषण में परेशानियां हो रही है यदि वन विभाग अनुमति देती है तो बिजली विभाग से लाईन लिया जा सकता है।

अनुविभागीय अधिकारी श्री साहू ने कहा कि बिजली विभाग से स्टीमेंट बन वा कर लाएं, अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने वन विभाग जरूर मदद देगा । धरना प्रदर्शन में पार्टी के जिला सचिव कामरेड अनिल शर्मा जिला परिषद सदस्य कामरेड बिनोद द्विवेदी रगजा शाखा से अरुण कुमार तथा राजा भाठा से कामरेड कन्हैया कुर्रे . सियाराम लहरे .श्याम लाल कुर्रे . निर्मल कुर्रे . प्यारेलाल कुर्रे . भागीरथी कुर्रे . गंगाराम . सालिक राम . मनहरण में उपस्थित थे ।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026