Chhattisgarh

भाजयुमो नेता रौशन सिंह बने छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवाओं में उत्साह*

*भाजयुमो नेता रौशन सिंह बने छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवाओं में उत्साह*

 

*= भाजयुमो में संगठनात्मक सक्रियता का मिला राजनीतिक सम्मान*

 

*बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर के युवा नेता रौशन सिंह को भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। संगठन में लगातार सक्रियता, निष्ठा और अनुशासित कार्यशैली के चलते मिली इस जिम्मेदारी से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है और युवाओं में उत्साह का माहौल बन गया है।*

 

*भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होना किसी भी युवा कार्यकर्ता के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। रौशन सिंह को यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है जब संगठन युवा नेतृत्व को आगे लाने और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले चेहरों को पहचान देने की नीति पर काम कर रहा है।*

*रौशन सिंह लंबे समय से भाजपा और भाजयुमो के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। चुनावी समय हो या संगठनात्मक अभियान, वे हर मोर्चे पर पूरी निष्ठा के साथ डटे नजर आते हैं।*

*विधायक अमर अग्रवाल के करीबी समर्थकों में गिने जाने वाले रौशन सिंह को संगठनात्मक रणनीति और युवाओं के बीच पकड़ रखने वाला कार्यकर्ता माना जाता है। उन्होंने न केवल राजनीतिक कार्यक्रमों में बल्कि धार्मिक, सामाजिक और सेवा से जुड़े आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की है। इससे उनकी पहचान एक ऐसे कार्यकर्ता के रूप में बनी है, जो राजनीति को समाजसेवा से जोड़कर देखता है।*

*प्रदेश कार्यसमिति में उनकी नियुक्ति से यह संदेश स्पष्ट है कि भाजपा युवाओं को केवल मंच नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी सौंप रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रौशन सिंह की यह नई भूमिका बिलासपुर सहित पूरे संभाग में संगठन को नई ऊर्जा देने का काम करेगी।*

 

बॉक्स

*युवाओं के बीच मजबूत पकड़*

 

*रौशन सिंह की सबसे बड़ी ताकत युवाओं के बीच उनकी स्वीकार्यता है। शिक्षा, रोजगार, खेल और सामाजिक मुद्दों पर उनकी सक्रियता उन्हें आम युवाओं से जोड़ती है। भाजयुमो के कई अभियानों में उन्होंने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली है। यही कारण है कि पार्टी ने उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है।*

 

बॉक्स

*संगठन ने जताया भरोसा*

 

*भाजपा नेताओं का कहना है कि रौशन सिंह अनुशासन, विचारधारा और समर्पण का संतुलित उदाहरण हैं। उनकी नियुक्ति यह दर्शाती है कि संगठन मेहनती और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखता है। प्रदेश कार्यसमिति में उनकी मौजूदगी से नीतियों को जमीनी हकीकत से जोड़ने में मदद मिलेगी और संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी।*

 

*शीर्ष नेताओं का जताया आभार*

*रौशन सिंह ने अपने नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा,बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का आभार जताया साथ ही भाजयुमो नेता रौशन सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के विश्वास पर खरा उतरते हुए युवाओं के बीच भाजपा सरकार एवं पार्टी की रीति नीति को ज्यादा से ज्यादा अवगत कराऊंगा.*

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026