भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर जिला जांजगीर चांपा के भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में कार्यकर्ताओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर जिला जांजगीर चांपा के भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में कार्यकर्ताओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया..जिसमें कार्यकर्ताओं के घरों में कमल ध्वज लगाया गया..
कई बूथों में शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर उनका सम्मान किया गया तो कई बूथों में घर घर कमल ध्वज लगा कर मोहल्ले में भाजपा संगठन की रीति नीति बताते हुए संगठन से जुड़ने का आग्रह किया गया, जिला सह संयोजक गिरीश मोदी के द्वारा भी चांपा मंडल के झुग्गी झोपड़ी वाले मोहल्ले के घरों में कमल ध्वज लगा कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित लोगो से संपर्क किया गया…
उक्त स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं जिला सह संयोजक गिरीश मोदी,भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री गणेश श्रीवास,भाजपा वरिष्ठ नेता महाराजा सीता राम गुहा,विद्या भूषण गोपाल,राजेंद्र यादव,बैजू सिदार,भुजबल यादव आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम मनाया गया..!!





