FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम का ऐलान — मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष, अजय चंद्रा व रामेश्वर सोनी महामंत्री, पवन सिन्हा बने मीडिया प्रभारी; शिव शंकर जायसवाल व रवि शंकर पटेल सह मीडिया प्रभारी

सतपाल सिंह

KB automobile

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम का ऐलान — मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष, अजय चंद्रा व रामेश्वर सोनी महामंत्री, पवन सिन्हा बने मीडिया प्रभारी; शिव शंकर जायसवाल व रवि शंकर पटेल सह मीडिया प्रभारी

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने की घोषणा, संगठन विस्तार के साथ मीडिया तंत्र को भी दी गई नई मजबूती

कोरबा – भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को और गति देने तथा पिछड़ा वर्ग समाज की भागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर द्वारा जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा के बाद की गई है।
घोषित नई टीम में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अजय चंद्रा और रामेश्वर सोनी को जिला महामंत्री बनाया गया है, जो संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पवन सिन्हा को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए शिव शंकर जायसवाल और रवि शंकर पटेल को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी ऐसे कार्यकर्ताओं को सौंपी है जो लंबे समय से संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, उनसे अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा संगठन का एक मजबूत स्तंभ है और यह मोर्चा समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती आएगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर मुकेश जायसवाल, अजय चंद्रा, रामेश्वर सोनी, पवन सिन्हा, शिव शंकर जायसवाल और रवि शंकर पटेल ने प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा की नीतियों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026