भाजपा ने जारी की “हताशा की सूची” कांग्रेस जारी करेगी “भरोसे की सूची”-जावेद खान

आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस बनाम भाजपा नहीं,भाजपा बनाम प्रदेश की जनता है फिर से एक बार

जगदलपुर  inn24 (रविंद्र दास)भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पीसीसी मीडिया पेनलिस्ट जावेद खान ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर के भारतीय जनता पार्टी की सूची को “हताशा की सूची” करार दिया है और नाम दिया है, उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को निराश किया है और हताश किया है कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी की एक सूची वायरल हुई थी इसके बाद पूरे प्रदेश भर में लगातार वायरल सूची के नाम को लेकर के विरोध देखने को मिला था यह विरोध स्थानीय स्तर से लेकर के प्रादेशिक स्तर तक किया गया था,कई जगह तो सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी के संस्कारी कार्यकर्ता अपने ही पार्टी नेताओं के कपड़े फाड़ते नजर आए थे,जगदलपुर विधानसभा से सूची में जिनका नाम था उनके विरोध में 600 लोगों का काफिला राजधानी तक जाकर विरोध दर्ज किया था बावजूद इसके इस वायरल सूची को अपनी अधिकृत सूची बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने जारी करते हुए इसे अपने कार्यकर्ताओं के लिए ही “हताशा की सूची” साबित कर दिया है,जब से आधिकारिक रूप से यह सूची जारी हुई है पूरे प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी नजर आ रही है भारतीय जनता पार्टी आज उन नेताओं पर भरोसा कर रही है जिन्हें 2018 के चुनाव में प्रदेश की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया था जिनके ऊपर आज भी 36 हजार करोड़ के पीडीएस घोटाले करने वाले से लेकर 44 हजार करोड़ के शराब घोटाले,प्रदेश की जनता को गबन कर चिटफंड कंपनियों तक पहुंचाने वाले,किसानों के दो साल के 4000 करोड़ बोनस को डकारने वाले,तक का आरोपी हैं जिनकी अफसर शाही रवैया और भ्रष्टाचार को आज भी प्रदेश की जनता भूली नहीं है जिनका अहंकार सातवें आसमान पर था जो आज भी नजर आता है,2018 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता के विरुद्ध लड़ा था और जिसमें प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी को हराकर 15 में समेंट दिया था आज एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी उन्हीं पिटे हुए चेहरों के साथ 2023 का चुनाव प्रदेश की जनता के विरुद्ध लड़ने उतारू है,परंतु प्रदेश की जनता ने 2018 से 2023 तक के भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को देखा है करीब से पहचाना है और निश्चित तौर पर भाजपा बनाम प्रदेश की जनता के इस चुनाव में प्रदेश की जनता इस बार भाजपा को दहाई का भी आंकड़ा पूरा नहीं करने देगी और फिर से एक बार प्रदेश की जनता की जीत होगी छत्तीसगढ़ और छत्तिसगढ़िया स्वाभीमान की जीत होगी।जावेद ने कहा जब से प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और पूर्ण बहुमत की कांग्रेस की सरकार बनाई कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के भरोसे को लगातार मजबूत करने का कार्य किया है प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के लिए प्रदेश की जनता ने जो नारा दिया “भूपेश है तो भरोसा है” आज वह नारा प्रदेश की जनता के दिलों पर छाप बन चुका है इसलिए प्रदेश की जनता के हित को देखते हुए,आगामी 5 साल तक प्रदेश की जनता को खुशहाल बनाए रखने के लिए, देश में छत्तीसगढ़ को सबसे अग्रणी राज्य बनाने के लिए,नक्सलवाद से पूर्ण रूप से छुटकारे के लिए,प्रदेश में बेरोजगारी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए,नगरनार इस्पात संयंत्र को अडानी अंबानी जैसे उद्योग पतियों के हाथों से बचने के लिए कांग्रेस पार्टी भी संकल्पित है इसीलिए कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के लिए “भरोसे की सूची” जिस सूची के एक-एक नाम पर प्रदेश की जनता को भरोसा होगा, कांग्रेस जिस भरोसे की सूची को जारी करेगी उसे प्रदेश की जनता सराहेगी भी और अपना बहुमूल्य मत के साथ शत् प्रतिशत अपना भरोसा कांग्रेस की “भरोसे की सूची” को देगी।आज छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जो स्थिति हुई है उसके जिम्मेदार 15 साल छत्तीसगढ़ में राज करने वाले रमन सिंह और उनके भ्रष्ट मंत्रिमंडल की वजह से हुई है, रमन और उनके मंत्रियों ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को आगे बढ़ने नहीं दिया किसी को भी उनके क्षेत्र में स्थापित नहीं होने दिया जिसका परिणाम आज यह है कि मोदी-शाह को नए चेहरे ढूंढने से भी नहीं मिले और मजबूरी वश भाजपा को उन्हीं हारे हुए मंत्री विधायकों को टिकट देना पड़ा जिन्हें प्रदेश की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है,स्थिति यह तक बन चुकी है कि आज भाजपा के स्वघोषित चाणक्य जोड़-तोड़ में माहिर कहे जाने वाले अमित शाह भी छत्तीसगढ़ भाजपा की डूबती नैया को पर नहीं लगा सके लंबे समय तक छत्तीसगढ़ में डेरा डालने के बावजूद भी वो जोड़-तोड़ कर नये चेहरे नहीं निकाल सके आपरेशन लोटस पूरी तरह से विफल हुआ क्योंकि छत्तीसगढ़ की जनता ने दिल से कहा है “भुपेश हैं तो भरोसा है” और इसीलिए भुपेश भी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए “भरोसा की सूची” के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे जो सूची कांग्रेस की नहीं छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की सूची होगी।

 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *