Chhattisgarh

भाजपा नेता कमल सिंह ने बांकीमोंगरा क्षेत्र हेतु एक सर्वसुविधा युक्त 20 बेड अस्पताल की स्वीकृति के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को सौंपा ज्ञापन

सतपाल सिंह

भाजपा नेता कमल सिंह ने बांकीमोंगरा क्षेत्र हेतु एक सर्वसुविधा युक्त 20 बेड अस्पताल की स्वीकृति के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को सौंपा ज्ञापन..

कोरबा – भाजपा नेता कमल नारायण सिंह ने बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र हेतु सर्वसुविधा युक्त 20 बेड अस्पताल की स्वीकृति के लिए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय को ज्ञापन सौंपा है। पत्र में उन्होंने बताया की एस.ई.सी.एल. बांकीमोंगरा क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र हेतु सर्वसुविधा युक्त अस्पताल सुलभ नहीं होने के कारण आमजनों एवं एस.ई.सी.एल. कर्मचारियों को 25 से 30 कि.मी. दूर अन्य जगहों पर जाकर ईलाज कराना पड़ता है, जिसके कारण इस क्षेत्र में सर्वसुविधा युक्त अस्तपाल की आवश्यकता है।