1
2
3
4
a
Add a heading-min
b-min
c-min
Independence1-min
Independence-min
1-min
2-min
3
2
1
previous arrow
next arrow
1-min
2-min
3-min
1-min (1)
2-min
WhatsApp Image 2025-08-14 at 10.18.50 AM (1)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 10.18.50 AM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 4.00.43 PM-min
ghanshyam yadav-min (1)
Add a heading
Add a heading-min
Add a heading0
Add a heading
15 abhi (1)
15 abhi
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.54 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.54 PM (2)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.54 PM (3)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.54 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (2)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (3)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (4)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (5)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (6)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (7)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (8)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (9)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (10)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (11)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (12)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (14)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (15)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (16)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (17)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (18)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (19)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (20)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (22)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (23)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.56 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.56 PM
previous arrow
next arrow
1
9
3
7
4-1
13
10
11
5-1
6
8
14
2
previous arrow
next arrow

भाजपा के घोषणा पत्र में होगी छत्तीसगढ़िया के ‘मन की बात’, ईमेल और व्हाट्सएप से भी दे सकेंगे सुझाव

मिशन 2023 में जुटी छत्तीसगढ़ भाजपा पहले 90 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से सुझाव पेटी के जरिए सुझाव लेगी, इसके बाद घोषणा पत्र तैयार करेगी। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा ने ”घोषणा पत्र सुझाव अभियान: छत्तीसगढ़िया मन की बात” कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्षों को सुझाव पेटिका वितरित की गई। इन्हीं पेटियों में मतदाताओं के सुझाव बंद होंगे। सुझाव पेटी के अलावा भाजपा ने वाट्सएप नंबर 9548656500 और मेल आइडी cgbjpmankibaat2023@gmail.com जारी किया। वाट्सएप नंबर पर पहले ही दिन करीब दो हजार सुझाव प्राप्त हुए।

भाजपा कार्यकर्ता सुझाव पेटिका के साथ प्रत्येक विधानसभा स्तर के गांव-गांव, घर-घर जाकर सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, खेल संगठनों के साथ आम जनों से मिलकर सुझाव एकत्रित करेंगे। बस्तर से लेकर सरगुजा तक सभी 35 जिला संगठन इकाइयों के पदाधिकारियों को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व मंचस्थ नेताओं ने सुझाव पेटिकाएं सौंपी।

बघेल के नाम से परेशान होते हैं मुख्यमंत्री: माथुर
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य हुआ कि पार्टी के किसी कार्यकर्ता को भाजपा दायित्व देती है तो परेशान होते हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री। क्योंकि उनको पता है कि यह वही विजय बघेल हैं जिनको एक बार इन्होंने कुछ न कुछ कर दिया है। उनको लगा कि अगर विजय बघेल आया तो यह बारीकी से छत्तीसगढ़ को जानता है। यह अच्छी तरीके से घोषणा पत्र की रचना करेगा। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि विजय बघेल के नेतृत्व में हम बेहतर घोषणा पत्र बनाएंगे। भागीदारी करके भाजपा 2003 से इसी प्रकार अपने घोषणा पत्र की रचना करती आ रही है।

प्रदेश को खुशहाल बनाने को दें सुझाव: साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दु:ख-दर्द को, छत्तीसगढ़वासियों की तकलीफ को महसूस करते हुए हमारे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। भाजपा ने अपने 15 वर्षों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने का काम किया है, लेकिन पौने पांच साल में कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को बदहाल कर दिया। अब छत्तीसगढ़ को समृद्ध व खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए लोग अपना सुझाव दें।

वादाखिलाफी से प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त: विजय बघेल

घोषणा पत्र समिति के संयोजक व सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज का यह दिन आगामी चुनाव में इतिहास गढ़ने वाला सिद्ध होगा। कांग्रेस की झूठी सरकार से प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है। किसान भुइयां का भगवान है और भाजपा इसे अपने अंतर्मन से स्वीकार करती है। किसानों के उत्थान के लिए भाजपा शुरू से ही काम करती आ रही है। भाजपा आगे भी किसानों के सुझावों के अनुरूप उनके सपने साकार करेगी।

भाजपा किस नैतिकता से बनाएगी घोषणा पत्र: कांग्रेस

भाजपा के घोषणा पत्र सुझाव अभियान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर कटाक्ष किया है। बैज ने कहा कि 15 साल जनता को धोखा देने वाली भाजपा किस नैतिकता से घोषणा पत्र बनाएगी। भाजपा को इस बात का प्रायश्चित करना चाहिए कि जनता ने उन्हें तीन बार घोषणा पत्र बनाने का मौका दिया था और भाजपा वादों से मुकर गई। भाजपा ने 2003 हर आदिवासी परिवार को गाय देने, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी देने, युवाओं को 500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया। इसी तरह 2008 में किसानों को धान का 300 रुपये का बोनस देने का वादा किया। एक बार फिर से जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। अब जनता उनके घोषणा पत्र में क्यों भरोसा करेगी? हमने अपने घोषणा पत्र के वादों को पूरा किया हमारे 36 में से 34 वादे पूरे किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *