Chhattisgarh

भाजपा का संकल्प पत्र : विकसित भारत और देश वासियों के सपनों को साकार करने वाला संकल्प पत्र जारी किया..

 

जगदलपुर inn24 ( रविंद्र दास)2047 के विकसित भारत और देश के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी समृद्ध,सशक्त और सर्वजन हिताय की भावना को भाजपा का संकल्प पत्र प्रतिबिम्बित करता है। सामाजिक समरसता दिवस डा.भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर जारी भाजपा का संकल्प पत्र बाबा साहेब की आकाँक्षाओं और भारत की उनकी संकल्पना को साकार करता है। 3 करोड़ नए प्रधान मंत्री आवास , 10 करोड़ स्व सहायता समूहों की महिलाओं का कौशल उन्नयन , 3 करोड़ लखपति दीदी , 70 वर्ष से ऊपर हर बुजुर्ग को 5 लाख का आयुष्मान स्वास्थ्य लाभ, माध्यम वर्ग को घर निर्माण पर सब्सिडी, स्वास्थ्य सेवाओं में रियायत, पाइप लाइन के माध्यम से सस्ती रसोई गैस सप्लाई के साथ विकसित भारत की मजबूत आधारशिला को तैयार करने में यह संकल्प पत्र पूरी तरह सफल होगा, इसे लेकर कोई संशय नहीं है। उक्ताशय के विचार केदार कथ्यप ने व्यक्त किये।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास में द्रुत गति से बढ़ रहे भारत का और सशक्तिकरण के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब, ग्रीन हब, सेमी कंडक्टर निर्माण, फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट के विकास पर तीसरे कार्यकाल में विशेष जोर दिया जायेगा। एक देश एक चुनाव की अवधारणा को साकार करने के साथ, फसलों पर एम एस पी की वृद्धि सतत जारी रखने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को जारी रखा जायेगा।
वहीं बस्तर चुनाव प्रभारी महेश जैन ने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करने का ईमानदारी से प्रयास करती है। श्रीराम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, वन्दे भारत ट्रेन, गिफ्ट सिटी सहित अन्य कार्यों को द्रुत गति से पूरा किया जा रहा है। भाजपा का संकल्प पत्र युवा, किसान, नारी शक्ति, गरीब सहित सभी वर्गों की आकाँक्षाओं के अनुरूप नए भारत के निर्माण की दिशा में निश्चित रूप से सफल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *