FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

भाजपा कार्यालय में युवक कांग्रेस के द्वारा कालिख फेखने को लेकर यूवा मोर्चा ने विरोध कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया पुतला दहन युवक कांग्रेस का भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करना बेहद ही निंदनीय कृत हैं- अविनाश

 

 

रविंद्र दास

 

जगदलपुर:- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को कोर्ट से 2 वर्ष की सजा व लोकसभा की सदस्यता खत्म करने के बाद पूरे देश मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अत्यधिक रोष व्याप्त है। जिस वजह से कल रायपुर के एकात्म परिसर में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण साव के पोस्टरों में कालिख फेक दिया गया। जिसका भाजयुमो (जिला-बस्तर) ने विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यालय जगदलपुर के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला लेकर भाजपा कार्यालय से कूच किया और गुरुगोविंद सिंग चौक में तगड़ी बेरिकेड्स बनाकर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को रोकने हेतु भरपूर पुलिस बल लगाया था। किन्तु युवा मोर्चा के कार्यक्रताओं ने भूपेश बघेल का पुतला फूंक दिया जिसपर पुलिस बल ने तत्काल पुतला छीनने की भरपुर कोशिश की जिससे युवा मोर्चा और पुलिस कर्मचारियों में झूमा झटकी जैसी इस्तिथि भी निर्मित हो गयी थी।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को न्यायपालिका के निर्णय पालन करना चाहिए किन्तु युवक कांग्रेस के नेता भाजपा कार्यालय रायपुर में भाजपा नेताओं के पोस्टर पर कालिख फेका इससे यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस अब न्यायपालिका के निर्देशो की भी खुलेतौर पर अवहेलना कर रही है। राहुल गांधी ने जिसप्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नामों पर ओछी टिप्पणी की थी उसपर वो दोषी पाए गये और न्यापालिका ने उन्हें दंड दिया। राहुल गांधी सहित पूरे कांग्रेस पार्टी को न्यापालिका का सम्मान करना चाहिए किन्तु कांग्रेस के नेता भाजपा के ऊपर आरोप गढ़ रही है और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रही है।
अविनाश ने कहा कि जिस तरह से युवक कांग्रेस के नेताओ ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों पर हमला किया और युवा मोर्चा के पदाधिकारी चोटिल हुए यह बहुत ही निंदनीय है।
आज इस पुतला दहन में प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा जयराम दास,राजेंद्र बघेल,रवि कश्यप,मनोज पटेल,ओमप्रकाश गुप्ता,रमन चौहान,अभिषेक तिवारी,अमर झा,मनोज ठाकुर,गणेश नागवंशी,डिकेश नाग,सुरेश कश्यप,बंटू पांडे, यजुवेंद्र सिंग,आनंद झा,योगेश मिश्रा,कृष्णा निषाद,भुवनेश ध्रुव,श्रीष मिश्रा,रूपेश समरथ,अनिमेष सिंग चौहान,देवेश चांडक,नरेन्द्र सेठिया,आदर्श ठाकुर,अमित रामटेके,हरीश पारेख,पवन गुप्ता,योगेश पानीग्राही,सूरह मिश्रा,बबला यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *