*भाजपा अजा मोर्चा सक्ती नगर मंडल टीम में पुरूषोत्तम खुंटे व रोशन जांगड़े को मिली जगह….*

*जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर*
सक्ती भाजपा अजा मोर्चा मंडल कार्यकारणी सक्ती नगर के लिए भाजपा द्वारा घोषित नई सूची में सोंठी- सक्ती निवासी पुरूषोत्तम खुंटे तथा लिमतरा निवासी युवा रोशन जांगड़े को भी जगह मिली है। इस सूची में पुरूषोत्तम खुंटे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपा गया है तो वहीं युवा रोशन जांगड़े सोशल मीडिया का प्रभार देखेंगे। इन पदों पर इनकी नियुक्ति भाजपा सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा अजा मोर्चा सक्ती नगर मंडल हीरालाल कुर्रे की अनुशंसा पर की गई है। इधर पुरूषोत्तम खुंटे तथा रोशन जांगड़े दोनों ने ही अपने नयी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाने की बात कही है। इस मौके पर दोनों युवाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा अनुसूचित जाति मोर्चा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष हीरा लाल कुर्रे के प्रति आभार भी प्रकट किया है और संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के दिशा अनुरूप कार्य करने की बात कही है।






