Chhattisgarh

भगवान परशुराम जी के भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

चकरभाठा कैम्प बोदरी-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर चकरभाठा कैम्प बोदरी में ब्राम्हण समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को परशुराम जयंती की शुभकामना देते हुए न्याय, धर्म और पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम को नमन करते हुए कहा परशुराम जी का जीवन हमें सत्य, शौर्य और संकल्प की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि धर्म की स्थापना, धर्म की रक्षा में भगवान परशुराम हमेशा तत्पर रहते थे। धर्म की रक्षा के लिए कितनी बार शस्त्र उठाए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज एक ऐसा समाज जिसके कंधों पर केवल धर्म की रक्षा का भार नहीं बल्कि समाज के लोगों को शिक्षित करने, धर्म परायण बनाने का भी दायित्व है। उन्होंने कहा कि सतयुग हौर त्रेतायुग या अब कलयुग हर युग में ब्राह्मण समाज को सर्वोच्च स्थान पर मिला है। हमारे धर्म और ग्रंथों में भी ब्राह्मणों को विशिष्ट दर्जा प्राप्त है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित हुए।

Related Articles