ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचला,मौ#त
कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा मे बीते रात लगभग 2 बजे एक जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम राजेश कुमार सिंह राजपूत बताया जा रहा है। जो कि रजगामार का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के साथ मंडी में था। इस दौरान एक जंगली हाथी अचानक वहां पहुंचा और राजेश को कुचल दिया। पत्नी जैसे तैसे जान बचा पाई। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आपको बता दें हाथी अक्सर धान मंडियों में धान खाने पहुंच रहे थे। वन अमला तथा ग्रामीण अक्सर इन हाथियों को खदेड़ने मशक्कत के रहे थे। ऐसे ने बीती रात हुई इस घटना ने एक बार झकझोर कर रख दिया है। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर।






