FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

ब्रेकिंग न्यूज – कोरबा वीआईपी मार्ग में शराबी कार चालक ने राहगीरों को मारी ठोकर,कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल

सतपाल सिंह

KB Automobile kusmunda

ब्रेकिंग न्यूज – कोरबा वीआईपी मार्ग में शराबी कार चालक ने राहगीरों को मारी ठोकर,कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल

 

 

कोरबा – बीते गुरुवार की रात आईटीआई चौक से बुधवारी बाजार की ओर आने वाले VIP मार्ग पर एक बड़ा और बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में हिट एंड रन को अंजाम देते हुए एक स्विफ्ट कार के युवा चालक ने तीन मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में लिया। हादसे में 4 से 5 लोगों के गंभीर घायल होने की खबर है। एक मासूम बच्ची भी दो पहिया वाहन में सवार थी जो काफी तलाश के बाद घटनास्थल के निकट नाली में कथित तौर पर गिरी हुई पड़ी मिलना बताया जा रहा है लेकिन पुष्ट तौर पर उसका पता नहीं चल पा रहा है। हादसे की भयावहता को देखते हुए मौत की आशंका है।

यह भीषण हादसा रात करीब 10 बजे घटित हुआ और चंद मिनट के भीतर तीन मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार स्विफ्ट कारक्रमांक सीजी 12 बीई 2806 का चालक आईटीआई चौक की तरफ से बुधवारी की ओर आ रहा था। उसने पथर्रीपारा इंदिरा चौक के पहले और आगे एक बाइक व टीवीएस चैम्प में सवार लोगों को बुरी तरह से चपेट में लिया।यहां के लोगों ने उसे रोका तो वह कार भगाते हुए निकल गया। दोनों हादसे करते हुए कार लहराकर पार्षद मुकेश राठौर के घर से पहले दूसरे साइड गई जहां एक साइकिल सवार को भी रौंद दिया। इसके बाद तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए आगे बढ़ा तो सरस्वती शिशु मंदिर से आगे cseb डिपो के निकट एक अन्यमोटरसाइकिल सवार को विपरीत दिशा में जाकर चपेट में लियाऔर यहां से करीब 100 से 150 मीटर दूर तक मोटरसाइकिल को फंसी हालत में घसीटते हुए ले गया। बताया गया कि कार में पथरींपारा में हुए हादसे के दौरान बच्ची भी फंसी थी, पर उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि साहू समोसा वाला के ठेला के पहले लगे पार्षद के नाम वाले खंबे को उखाड़ते हुए आगे जाकर थम गई और बाइक कार में फंसी ही थी। कार का एयर बलून खुल जाने से चालक तो बच गया लेकिन कई जिंदगी खतरे में डाल गया। यदि कार की रफ्तार थमी नहीं होती तो यह आसपास के अन्य लोगों को भी चपेट में ले लेता।

 

इन हादसों के कारण हुई तेज धमाके की आवाज सुनकर पथर्रीपारा से लेकर बुधवारी बस्ती तक के लोगों में अफरा-तफरी मची रही। जिसने भी हादसे को देखा, उनका कलेजा कांप उठा कि इसमें सवार लोगों के साथ क्या हुआ होगा? बताया गया कि एक बाइक में 6 साल की बच्ची भी सवार थी और कार में फंस गई थी, जिसका कुछ पता नहीं चल रहा है। टीवीएस चैम्प में सवार की पहचान निहारिका क्षेत्र में रजाई गद्दा बेचने वाले के रूप में हुई है। यामाहा चालक के दोनों पैर कुचल गए हैं। कुल 4 से 5 व्यक्ति व एक मासूम बच्ची के इस हादसे में प्रभावित होने की प्रारम्भिक जानकारी है।

 

हादसे से आक्रोशित लोगों ने कार चालक की जमकर खबर ली। चालक राहुल यादव निवासी ढोढ़ीपारा का निवासी व सीएसईबी कर्मचारी है। उसका दांया हाथ फ्रैक्चर है जिस पर प्लास्टर चढ़ा है और नशा की हालत में था। इधर सूचना मिलने उपरांत सिविल लाइन और सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र से स्टाफ ने पहुंचकर राहुल यादव को अपने कब्जे में लिया। सड़क पर भीड़ इतनी आक्रोशित थी कि वह चालक को छोड़ने को तैयार नहीं थी। किसी तरह भीड़ से निकालकर चालक को पुलिस वाहन में बिठाया गया लेकिन लोगों ने पुलिस वाहन का भी पीछा किया। सड़क जाम होने की वजह से जब थोड़ी देर के लिए पुलिस वाहन रुकी तो इस बीच आरोपी को गाड़ी से निकाल कर फिर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत कर लोगों के चंगुल से उसे छुड़ाकर फिर गाड़ी में बिठाकर सिविल लाइन थाना ले जाया गया। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के नाम, पता के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026