ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – एसईसीएल कर्मी परिवार सहित सड़क हादसे का शिकार, माता पिता सहित कर्मी की दर्दनाक मौत
कोरबा जिले के कुसमुंडा खदान में पदस्थ एसईसीएल कर्मी की सड़क हादसे में परिवार सहित मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर जिले के जगन्नाथ पुर, चौरा गांव से विस्थापित होकर SECL की नौकरी में लगे राहुल टोप्पो का तबादला बीते वर्ष कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में हुआ था। यहां वे केटेगिरी वन में विद्युत यांत्रिकी विभाग ने कार्यरत थे। आज सोमवार को राहुल अपने माता पिता और एक अन्य साथी के साथ मारुति फ़्रॉक्स कार से आदर्श नगर कुसमुंडा स्थित आवास से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान खड़गवां रोड में कल्याण पुर के पास उनकी सामने से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं कार में सवार राहुल टोप्पो,उनकी माता पिता तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सोनू नामक उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के कुछ घंटे बाद दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक में किसी ने आग लगा दी थी, दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया है। कोरबा से ओम गवेल की खबर।





