FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
KorbaChhattisgarh

ब्रेकिंग कोरबा में चली गोली: बाइक सवार ने की फायरिंग, बस में बैठकर भागने से पहले धराया आरोपी

सतपाल सिंह

ब्रेकिंग कोरबा में चली गोली: बाइक सवार ने की फायरिंग, बस में बैठकर भागने से पहले धराया आरोपी

Oplus_16908288

जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात फायरिंग की वारदात ने हड़कंप मचा दिया। कसनिया मार्ग पर हुए इस घटनाक्रम में बाइक सवार युवक ने सिकंदर मेमन के घर के सामने गोली चलाई। एक राउंड शटर पार कर गया जबकि दूसरी गोली दरवाजे पर जा लगी। घटना के समय घर के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

हादसे के बाद बदल ली शर्ट
सूत्रों के मुताबिक गोली चलाने के बाद आरोपी भागते समय कसनिया से हाईवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद उसने स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए शर्ट बदल ली। हालांकि गांव के युवकों को उसके हावभाव संदिग्ध लगे और उन्होंने पीछा करना शुरू कर दिया।
बस में चढ़ते ही पकड़ा गया
खुद को घिरता देख युवक बस में बैठकर कटघोरा निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने उसे बस स्टैंड से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अब तक वारदात का मकसद साफ नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मौके पर एडिशनल एसपी और फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026