Chhattisgarh

ब्रेकिंग कोरबा भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या

सतपाल सिंह

ब्रेकिंग कोरबा भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या

 

 

कोरबा जिले से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य एवं ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य की साइट पर मौजूद थे। इसी दौरान काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे लगभग तीन अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से कटघोरा सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। अस्पताल परिसर के बाहर परिजन, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात पर नजर रखी जा रही है। वहीं जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी कटघोरा व घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026