ब्रेकिंग एक और हादसा, कटघोरा हाइवे में ट्रेलर की चपेट में आया ग्रामीण मौत..

कोरबा -आज रविवार की देर शाम जिले में अलग अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों दर्दनाक मौत हो गई। एक ओर जहां दर्री क्षेत्र में बाजार से लौट रही कोहड़िया निवासी मां और बेटी की मौत हो गई। वहीं पाली थाना क्षेत्र के बगदेवा की घटना है जहां कटघोरा नेशनल हाईवे 130 बगदेवा के पास तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण को कुचल दिया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, मृतक ग्राम करतली निवासी बताया जा रहा है। चक्काजाम की वजह से लगभग 6 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। पुलिस प्रशासन, तहसीलदार मौके पर पहुंची हुई है। ग्रामीणों को समझाइस देने का प्रयास किया जा रहा है ।ग्रामीणों ने तत्काल सहायता व वाहन मालिक से मुआवजे की कर रहे मांग।





