Champa BreakingChhattisgarh

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में 11वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न’’

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़वाले एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में विद्यालय का ’’11वाँ स्थापना दिवस समारोह’’ दिनांक 12 फरवरी 2026 को अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ एंकर प्राची पाठक द्वारा दिवस के परिचय के साथ किया गया। उनके द्वारा विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों, शैक्षणिक प्रगति एवं संस्कार आधारित शिक्षा पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात ’’विद्यालय प्रबंधन एवं आमंत्रित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण रहा ’’दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना’’। माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं पवित्र बना दिया। संस्था की उप-प्राचार्या श्रीमती भिष्मिता साहू द्वारा अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यालय की शैक्षणिक यात्रा, शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की पाठशाला है। कार्यक्रम को और भी जीवंत बनाते हुए ’’यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति’’ दी गई। बच्चों की मासूम अदाओं और तालबद्ध नृत्य ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और सभी ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह द्वारा अपना संदेश देते हुए विद्यालय की उपलब्धियों, शिक्षकों के प्रयासों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक बनाना है। कार्यक्रम में संस्था की शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी राठौर द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया। उनकी संगीतमय प्रस्तुति ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया। तत्पश्चात श्रीमती रेणुका गढ़ेवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संस्था के शिक्षक श्री योगेश देवांगन द्वारा ब्रिलियंट स्कूल के अब-तक के सफर का डॉक्युमेंट्री प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में ’’कक्षा पाँचवीं (अ) की छात्राओं द्वारा समूह नृत्य’’ प्रस्तुत किया गया। उनकी सशक्त प्रस्तुति, भाव-भंगिमाओं और तालमेल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात ’’बालवाटिका के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा केक कटिंग समारोह’’ संपन्न हुआ। बच्चों के साथ मिलकर स्थापना दिवस का केक काटा गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी और उत्सव का माहौल बन गया। समारोह के समापन पर सभी विद्यार्थियों को ’’पेन-पेंसिल सहित स्वल्पाहार वितरित किया गया। अंततः यह कहा जा सकता है कि ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी का 11वाँ स्थापना दिवस समारोह शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का अद्भुत संगम रहा, जो सभी उपस्थित लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

Aashish Agrawal

Aashish Agrawal is a dedicated and responsible National Correspondant and Director based in Janjgir-Champa district of Chhattisgarh, known for his ground-level reporting and commitment to truthful journalism. With a strong understanding of local issues, he consistently brings forward stories related to public interest, governance, law & order, and social development. He believes in ethical journalism and works tirelessly to highlight the voices of common citizens, ensuring transparency and accountability in society.