FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

बेटे ने गला घोंटकर मां को मार डाला:हर दिन होता था सौतेली मां और बेटे के बीच झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बेटे ने अपनी सौतेली मां की हत्या कर दिया है। घर पर सो रही मां का मच्छरदानी से गला घोंटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच पारिवारिक कारणों की वजह से हर दिन झगड़ा होता था। इसलिए युवक ने अपनी मां की जान ले ली है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के फरसपाल थाना क्षेत्र के कंवलनार गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक राजकुमार कड़ियाम (23) का अपनी सौतेली मां लखमी कड़ियाम के साथ किसी न किसी बाद पर विवाद होता रहता था। हर रोज के विवाद को खत्म करने के लिए महिला के सौतेले बेटे राजकुमार ने मां के कत्ल की योजना बनाई। जिसके बाद 19 मार्च की रात मां-बेटा घर पर अकेले थे।

राजकुमार ने मौके का फायदा उठाया। रात में किसी तरह अपनी मां के कमरे में घुस गया। खाट पर सो रही मां का मच्छरदानी से गला घोंटकर मार दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था। दूसरे दिन सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे तो खाट पर महिला की लाश पड़ी देखे। जिसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया था।

इधर, वारदात के बाद महिला का बेटा गांव में ही किसी ग्रामीण के घर पर छिपा हुआ था। पुलिस को मुखबिर से उसके बारे में पता चला। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *