बूथ चलो अभियान : जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने बूथों में जाकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली

लोरमी – प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर बूथ स्तर पर पार्टी और बूथ संगठन को मजबूत करने के लिए चलाये जा रहे बूथ चलो अभियान के तहत लोरमी विधानसभा के ग्राम सारिसताल में मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने बूथ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक ली।
जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने बूथ स्तर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को दिए तथा छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता काफी खुश है भूपेश बघेल सभी वर्गों के लिए अनेकों योजनाएं चला रहे हैं जिससे शहरी तथा ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में छत्तीसगढ़ में 75 से अधिक सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी तथा लोरमी विधानसभा में भी कांग्रेस एकतरफा जीत हासिल करेगी।
इस दौरान जिला महामंत्री लखन कश्यप, सोहन वर्मा, खुशवंत कश्यप, नागेश गुप्ता, देवी जायसवाल, मोनू यादव, दीपक साहू, मोहित पटेल, सरउर पटेल, हितेश्वर जायसवाल, रंजीत पटेल, प्रिया पटेल, राजू पटेल, संतोष जयसवाल, पूरन सिंह ठाकुर, संजय पटेल, जोहन पटेल, दुर्गेश साहू, विष्णु पटेल, महावीर पटेल, अमन जयसवाल, सत्रोहन सेन, सुनील जायसवाल, अनिल पटेल, भूपेंद्र जयसवाल, भागवत पटेल, दशरथ जयसवाल, वेद राम पटेल, विजय साहू, बहोरी पटेल, राम चंद्र पटेल, कुलेश्वर पटेल, सुख चंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।