1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

बीजेपी को रायपुर क्षेत्र में लगा बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी

रायपुर ग्रामीण जिला भाजपा में बदलाव के बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फट पड़ा है। शुक्रवार को धरसींवा के सौ से अधिक पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आज भी यह क्रम चल रहा है, और अभनपुर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के पद छोडऩे की खबर आई है। जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिमेष कश्यप (बॉबी) को हटाने के बाद से पार्टी में असंतोष फैल गया है।

पार्टी ने कश्यप की जगह जिला पंचायत उपाध्यक्ष टंकराम वर्मा को अध्यक्ष बनाया है, लेकिन उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को धरसींवा विधानसभा मंडल के अलग-अलग मोर्चा-प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारी, जिनकी संख्या सौ से अधिक है। इन सभी ने पद छोडऩे का ऐलान किया है। ये सभी मंडल अध्यक्ष राबिन साहू को हटाने का विरोध कर रहे हैं। सभी पदाधिकारी पार्टी दफ्तर पहुंचे, और प्रदेश कार्यालय मंत्री नरेशचंद्र गुप्ता को इस्तीफा सौंपा है।

अभनपुर से भी बदलाव पर विवाद हो रहा है। बताया गया कि युवा मोर्चा अध्यक्ष संचित तिवारी को कुछ दिन पहले ही हटाया गया था। इसके बाद से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में असंतोष है, और उन्होंने पद छोडऩे का ऐलान किया है। यहां भी युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले टंकराम वर्मा को काफी विरोध का सामना करना पड़ा है।

 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *