Chhattisgarh

बिलासपुर पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तुरंत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं पीएम-राहत (PM-RAHAT) योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क कैशलेस उपचार

 

  1. *🔹 पीएम-राहत (PM-RAHAT) योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क कैशलेस उपचार*

 

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नियमित रूप से सड़क सुरक्षा से संबंधित विविध आयामो पर विस्तृत कार्ययोजना बना कर कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में आज दिनाँक 23.03.2026 को विलासागुड़ी पुलिस लाइन बिलासपुर में *”पी एम राहत योजना”* के जिला बिलासपुर में क्रियान्वयन एवं उसके तकनीकी प्रक्रियाओं के संदर्भ में जिले के समस्त नोडल अधिकारियों पुलिस, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं विवेचकों सहित सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य विभागों को विस्तृत जानकारी प्रदान किए जाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत पीएम राहत योजना के संबंध में व्यापक स्तर पर तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।

विदित हो कि पीएम राहत योजना के तहत जिला बिलासपुर में सड़क दुर्घटनाओं में आहत व्यक्तियों को 1,50,000/- तक की उपचार सुविधा प्रदान किए जाने हेतु इसके समस्त प्रक्रियाओं का क्रियान्वयन प्रारंभ हो चुका है जिला बिलासपुर में प्रथम रजिस्ट्रेशन थाना रतनपुर अंतर्गत आरोग्य अस्पताल बिलासपुर में सड़क दुर्घटना में आहत अमर सिंह निवासी- गौरव पथ मार्ग, राणीसती मंदिर बिलासपुर का किया गया। तदुपरांत उक्त के संबंध में जानकारी थाना रतनपुर को eDAR आन लाइन पोर्टल के माध्यम से प्रेषित की गई इसके पश्चात थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा उक्त आहत के संबंध में सड़क दुर्घटना स्तर पर जाकर eDAR में विस्तृत जानकारी विवेचक द्वारा सबमिट की गई। यह प्रक्रिया 24 घंटे के अंदर पूर्ण कर सबमिट किया गया ताकि आगे की केसलेस उपचार योजना के तहत राहत राशि संबंधित अस्पताल को प्राप्त हो सके।

आज के इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम पीएम राहत योजना के संबंध में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को इसके उद्देश्य एवं क्रियान्वयन के संबंध में एस एस पी श्री रजनेश सिंह के द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात टीएमएस पोर्टल, eDAR में पीड़ित/आहत के पंजीयन के संबंध में किस तरीके से ऑनलाइन जानकारी प्रविष्टि की जाती है के संबंध में NIC के विशेषज्ञ के द्वारा जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, एएसपी ट्रेफिक रामगोपाल करियारे, एएसपी शहर पंकज पटेल, जीआरओ श्याम सुंदर दुबे, जिले के सभी चिकित्सक गण, सभी थाना प्रभारीगण, विवेचक गण एवं सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारी कर्मचारी अधिकाधिक संख्या में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से उपस्थित थे।

 

ज्ञातव्य हो कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री – सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल में भर्ती और सुनिश्चित उपचार (PM-RAHAT) योजना लागू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ (पहले एक घंटे) में पीड़ितों को निःशुल्क एवं तत्काल उपचार सुनिश्चित करना है, जिससे अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकें।

 

इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना के प्रत्येक पीड़ित को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक अधिकतम ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा सभी मोटर वाहन दुर्घटना पीड़ितों के लिए लागू है, चाहे वे छत्तीसगढ़ के निवासी हों या अन्य राज्य के।

 

जिले में iRAD/eDAR से जुड़े जिले के आयुष्मान अस्पताल सहित 172 अस्पतालों द्वारा कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

उपचार प्रक्रिया के तहत अस्पताल द्वारा पीड़ित को टीएमएस (TMS) 2.0 पोर्टल पर पंजीकृत किया जाता है, जिसके पश्चात 24 घंटे के भीतर उसका सत्यापन पुलिस विभाग द्वारा किया जाता है। गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए 48 घंटे तक स्थिरीकरण उपचार की गारंटी भी सुनिश्चित की गई है।

 

*🔶 योजना की आवश्यक शर्तें :-*

 

🔹 24 घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती अनिवार्य

🔹 TMS 2.0 पोर्टल पर 24 घंटे के भीतर पंजीकरण अनिवार्य

🔹 पुलिस सत्यापन निर्धारित समय में अनिवार्य (सामान्य: 24 घंटे | गंभीर: 48 घंटे)

🔹 पुलिस सत्यापन हेतु iRAD/eDAR की Accident ID एवं Victim ID आवश्यक

🔹 गंभीर मरीजों हेतु 48 घंटे तक स्थिरीकरण उपचार सुनिश्चित

🔹 मामले के स्थानांतरण हेतु जिला पुलिस को 3 घंटे का समय निर्धारित

 

बिलासपुर पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तुरंत गोल्डन अवर में नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके और समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार से जीवन बचाया जा सके।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026