बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस की सभा से पहले गिरा मंच…… पीसीसी अध्यक्ष…विधायक व विजय केशरवानी को लगी चोट…. आधा दर्जन नेता घायल

बिलासपुर- कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार की शाम लोकतंत्र बचाओ मशाल यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता देवकीनंदन चौक पहुंचे। यहां नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले थे। कार्यक्रम के पहले ही चौक के पास बना मंच गिर गया। इस दौरान मंच पर कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस घटना में एक दर्जन से भी अधिक नेता घायल हो गए हैं।

 

कांग्रेस की ओर से सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का विरोध करने लोकतंत्र बचाओ का आयोजन किया गया है। रविवार को इस कार्यक्रम के तहत मशाल यात्रा निकाली गई। रैली गांधी चौक से निकलकर देवकीनंदन चौक पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं के लिए देवकीनंदन चौक के पास ही मंच बनाया गया। यहां से पदाधिकारी अपना संबोधन देते।

 

 

मंच पर राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी डा. चंदन यादव, विधायक शैलेष पांडेय, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, प्रदेश सचिव आशीष सिंह, संसदीय सचिव व विधायक रश्मि सिंह ही पहुंच पाए थे। लोगों की भीड़ अधिक होने के कारण मंच भरभराकर गिर गया। इस घटना से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। मंच पर मौजूद नगर विधायक शैलेष पांडेय, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, प्रदेश सचिव आशीष सिंह व पूर्व महापौर वाणी राव समेत अन्य उपस्थित थे। घटना में सभी घायल हो गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *