*बाराद्वार में खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय, भाजपा नेताओं की मेहनत लायी रंग*
बाराद्वार में उप पंजीयक कार्यालय खुलने से क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती जिले के अंतर्गत आने वाले बाराद्वार में उप पंजीयक कार्यालय खुलेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने मंगलवार,24 फरवरी को राज्य का बजट प्रस्तुत करते हुए बाराद्वार में उप पंजीयक कार्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। इधर बाराद्वार नगर में उप पंजीयक कार्यालय खुलने की बजट में स्वीकृति की खबर मिलते ही नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं भाजपा नेताओं ने इस हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू सहित सभी बड़े नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विदित हो कि पिछले दिनों पूर्व सक्ती विधायक डॉ खिलावन साहू के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कलानौरिया , सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया सहित जनप्रतिनिधियों ने बाराद्वार शहर में उप पंजीयक कार्यालय खोले जाने संबंधी ज्ञापन छत्तीसगढ़ प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को सौपा था। जिस पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने सद्भावना पूर्वक विचार करते हुए बजट में स्वीकृति प्रदान की है। इधर बाराद्वार नगर में उप पंजीयक कार्यालय खुलने की स्वीकृति से जनसाधारण में हर्ष व्याप्त है ।





