
बाँकी मोंगरा में 28.50 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन
आज नगर पालिका बाँकी मोंगरा क्षेत्र अंतर्गत कुसमुंडा क्षेत्र में ₹28.50 लाख की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

इन कार्यों का हुआ भूमि पूजन
🔸 वार्ड 20 – सामुदायिक भवन निर्माण | लागत: ₹15 लाख
🔸 वार्ड 21 (कुसमुंडा दाई मंदिर के पास) – मंच निर्माण | लागत: ₹5 लाख
🔸 वार्ड 22 (शिव मंदिर के पास) – सांस्कृतिक मंच निर्माण | लागत: ₹5 लाख
🔸 वार्ड 28 (धर्मपुर, गेवरा बस्ती) – निर्माण कार्य | लागत: ₹3.50 लाख
यह सभी कार्य क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के सशक्तीकरण एवं सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा,प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष विकास झा, पार्षदों में बाल्की कुजूर,आशा साहू,नवीन कुकरेजा, श्रवण यादव, सहित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्र की जनता को समर्पित यह कार्य विकसित कटघोरा की दिशा में हमारा संकल्प और प्रतिबद्धता दर्शाते हैं।






