FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorba

बाँकी मोंगरा के घुड़देवा में 3 अक्टूबर को मनाया जाएगा भव्य डांस प्रतियोगिता के साथ दशहरा उत्सव, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष सहित अन्य होंगे शामिल।

राजू सैनी

बाँकी मोंगरा के घुड़देवा में 3 अक्टूबर को मनाया जाएगा भव्य डांस प्रतियोगिता के साथ दशहरा उत्सव, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष सहित अन्य होंगे शामिल।

छत्तीसगढ़/कोरबा 2 अक्टूबर को जिले के अलग-अलग मुख्य स्थानों में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इसी कड़ी में बांकीमोंगरा के गजरा में भी प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

Oplus_16908288

जहां समितियों के द्वारा दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से किया जा रहा है। वहीं अगले दिन 3 अक्टूबर 2025 को बांकीमोंगरा के घुड़देवा में भव्य डांस प्रतियोगिता के साथ 30 फिट का रावण दहन कर दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां श्री श्री दुर्गा पूजा व काली पुजा समिति घुड़देवा के द्वारा किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारी ने बताया कि घुड़देवा दुर्गा पंडाल में लगभग 50 से अधिक वर्षा से मां नवदुर्गा जी का मुर्ति स्थापित करते आ रहे हैं। साथ ही 5 वर्षों से लगातार भव्य दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है जो इस बार 2025 में छठवां वर्ष दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस बार घुड़देवा में दशहरा उत्सव में भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, अति विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास झा , विशिष्ट अतिथि डाक्टर सी.पंथ , गौरव साहु , पार्षद तेज प्रताप सहित आसपास के सामाजिक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। यहां नवरात्रि पर्व पर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति घुड़देवा के अध्यक्ष परमानंद सिंह , उपाध्यक्ष पवन गुप्ता व अन्य पदाधिकारी घुड़देवा वार्डवासी के वरिष्ठों का विशेष देखने को मिलता है। जो इस बार और भव्य रुप से 3 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस डांस प्रतियोगिता में कोरबा जिला सहित छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे।
डांस प्रतियोगिता में समितियों के द्वारा एंट्री फिस/प्रवेश शुल्क ग्रुप डांस 501 रुपए, ग्रुप युगल- एकल डांस 301 रुपए का रखा गया है।
वहीं डांस प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार भी रखा गया है जिसमें ग्रुप डांस का प्रथम पुरस्कार – 21.000 , द्वितीय पुरस्कार – 10.000, तृतीय पुरस्कार- 5000 एवं अन्य सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा युगल एवं एकल डांस प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार – 5000 , द्वितीय पुरस्कार – 3000 , तृतीय पुरस्कार- 2000 , चतुर्थ पुरस्कार – 1000 दिया जाएगा। समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बांकीमोंगरा सहित आसपास के नगरवासियों को दशहरा उत्सव में सादर आमंत्रित करते हुए दशहरा उत्सव व भव्य डांस प्रतियोगिता का आनंद लेने का अपील किये है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026