Chhattisgarh

बस्तर मे पर्यटन की संभावनाओं पर यूथ हास्टल एशोसियशन का प्रयास

 

जगदलपुर inn24 (रविंद्र दास)बस्तर जिला में पर्यटन की अपार संभावना है। प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से संपन्न बस्तर को पर्यटन के मानचित्र पर सही तरीके से स्थापित करने के लिए पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसे लोगों तक अच्छे से पहुंचाने के लिए यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे है। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है । इसके सदस्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रमण करते रहते हैं।
पर्यटन को बस्तर जिला में बढ़ावा मिलने पर यहां के स्थानीय लोगों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बस्तर के प्रति लोगों की धारणा भी बदलेगी। इसी बात को लेकर यूथ हॉस्टल के पदाधिकारी कांगेर वैली डीएफओ चूड़ामणि सिंह जी के साथ एक सौजन्य भेंट की। उन्होंने यूथ हॉस्टल के अजीवन सदस्य के रूप में सदस्य ग्रहण की, पर्यटन के क्षेत्र में इस दिशा में क्या किया जाना चाहिए ?क्या किया जा सकता है ?इस पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएफओ कांगेर वैली श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों को ध्यान से सुनने के बाद यह आश्वस्त किया की इस दिशा में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं उसे बस्तर के हित को समझते हुए सहयोगात्मक रवैया रहेगा।
इस सौहार्द पूर्ण बैठक में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल लुंकड़, अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, उपाध्यक्ष विधु शेखर झा ,सचिव रेखा पारिया सदस्य कोटेश्वर नायडू , रतन व्यास , मनीष मूलचंदानी एवं राम नरेश पांडे उपस्थित थे।
इसके साथ ही अनिल लुंकड़ ने कहा कि हम इस विषय गर्मी को देखते हुए जन सहयोग से जगदलपुर शहर एवं संपूर्ण बस्तर में वृक्षारोपण के बारे में भी योजना बना रहे हैं। जिसे शीघ्र ही सभी के सहयोग से पूर्ण किया जाएगा। पर्यटन में रुचि रखने वाले सभी से यूथ हॉस्टल के सदस्य बनने का आग्रह किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *