बस्तर में बदलाव की बयार आगे भी जारी रहेगी – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल*

*बस्तर में बदलाव की बयार आगे भी जारी रहेगी – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल*

*मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में मक्का प्रसंस्करण संयंत्र के लिए की मक्का खरीदी की शुरुआत, 403 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास*

*राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को तीसरी किस्त का भुगतान 28 सितम्बर को*

रायपुर. 24 सितम्बर 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने कोंडागांव प्रवास के दौरान आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर में बदलाव की बयार आगे भी जारी रहेगी। बस्तर अब तेजी से बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। आप लोगों के सहयोग से इसे और आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में आज आयोजित कार्यक्रम में कोकोड़ी में स्थापित हो रहे मक्का प्रसंस्करण संयंत्र के ट्रायल एंड टेस्टिंग के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत की। उन्होंने कार्यक्रम में 403 करोड़ 68 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें 131 करोड़ चार लाख रुपए लागत के 5293 कार्यों का लोकार्पण तथा 259 करोड़ 57 लाख रुपए लागत के 813 कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मक्का क्रय नीति, कर्मचारी नियोजन और मनवा नवा नार पुस्तिका का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम, उद्योग एवं वाणिज्य तथा कोंडागांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आमसभा में बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को तीसरी किस्त का भुगतान 28 सितम्बर को किया जाएगा। विगत 21 मई को इसकी पहली किस्त और 20 अगस्त को दूसरी किस्त का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोंडागांव जिले में पहले किसान सस्ते में मक्का बेच देते थे। समर्थन मूल्य से 400-500 रुपए कम में किसान इसे बेचते थे। स्थानीय किसानों को मक्का का पूरा दाम दिलाने के लिए यहां एथेनॉल प्लांट की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मक्का प्रसंस्करण संयंत्र से जिले के 300 लोगों को रोजगार मिलेगा। संयंत्र में प्रतिदिन 80 हजार लीटर एथेनॉल का उत्पादन होगा। इसके लिए रोजाना 210 टन मक्के की जरूरत होगी। यह प्रदेश में स्थापित होने वाला पहला एथेनॉल प्लांट है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि हमारी सरकार लगातार आप सभी को समृद्ध करने की दिशा में काम कर रही है। हम न्याय योजनाओं के जरिए आप सभी की जेब में पैसे डालने का काम कर रहे हैं। कोरोना काल के समय ही तेंदूपत्ता, वनोपज और मक्का खरीदी का समय था। हमने जनहित में निर्णय किया कि समर्थन मूल्य में इनकी खरीदी करेंगे। सरकार ने पूरे कोरोना काल में वनोपजों की खरीदी जारी रखी।

कोंडागांव में आमसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज जिले को कई महत्वपूर्ण सौगात दी है। यहां सेंट्रल लाइब्रेरी शुरू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बहुत मदद मिलेगी। सर्वसुविधायुक्त आदिवासी विश्राम भवन विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, ऐसी उम्मीद है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम ने लोगों को हल्बी में संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पिछले पांच वर्षों में कोंडागांव को कई सौगातें दी हैं। उन्होंने आज भी जिले में 403 करोड़ रुपए से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। हमारे मुख्यमंत्री की सोच ने प्रदेश के हर किसान को मजबूत करने का काम किया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *