FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

बस्तर पुलिस की जुआ सट्टा खिलाने वालों पर कार्रवाई..दो गिरफ्तार

जगदलपुर inn24 उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन से बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज जगदलपुर शहर में सटोरिया पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस की सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी अको के आगे रुपये लिखकर जुआ खेलाने की सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा, अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली अमित शुक्ला के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु अगल-अगल टीम गठित किया गया था। उक्त टीम के द्वारा जगदलपुर के पनारापारा एवं कुम्हारपारा क्षेत्र में जुआ खेलाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। रेट कार्यवाही के द दौरान मौके पर संदेही- प्रवीर भतरा जिसके कब्जे से नगदी 8000/- रुपये तथा मुन्ना कश्यप से नगदी 6100 रुपये साप की बरामद कर जान किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में छ0ग0 जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायचित्र रिमांड पर भेजा गया।महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-निरीक्षक अमित शुक्ला सहा. उपनिरी. लंबोदर कश्यपप्रआर० मयाराम नेताम, नकुल कश्यप आरक्षक रविन्द्र कुमार ठाकुर, युवराज सिंह ठाकुर।

 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *