बस्तर पुलिस की गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई.. साढ़े पाँच लाख रूपए कीमत से अधिक का गांजा जप्त.. आरोपी गाड़ी में स्पेशल चेंबर बनाकर कर रहे थे तस्करी.

 

जगदलपुर inn24  उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में अवैध गाजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना मानपुरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर जगदलपुर से रायपुर जाने वाली एन.एच-30 रोड से होकर एक सिल्वर ग्रे कलर की बुलेरो एसएलई वाहन क्रमांक एपी 31 बी ए 3498 में अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मती निवेदिता पॉल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार के मार्गदर्शन एवं भानपुरी अनुविभागीय अधीकारी  घनश्याम कामडे के निर्देशन में थाना प्रभारी भानपुरी  किशोर केंवट के नेतृत्व में थाने से स.उ.नि. दिलीप ठाकुर, लक्ष्मीनाथ ध्रुव एवं अन्य स्टॉफ द्वारा कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कर रवाना हुए थे। उक्त टीम के द्वारा मानपुरी चौक में माबाईल चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के मुखबीर बताये हुलिए का एक बुलौरो बाहन आता देखकर रोक कर चेक करने पर उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति उक्त वाहन के चालक सीट पर वाहन चलाते मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अरविंद जायसवाल पिता स्व० श्री राम जायसवाल उम्र 50 वर्ष निवासी चकिया जिला चंदौली उत्तरप्रदेश का होना बताया। अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर के उक्त बुलौरो वाहन क्रमांक- एपी 31 बी ए 3498 की तलाशी लेने पर उक्त वाहन के टॉप सिलिंग में बने हुए स्पेशल चेंबर में कुल 111 किलो ग्राम अवैध गांजा मिला गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी अरविंद जायसवाल पिता स्व० श्री राम जायसवाल के विरुद्ध थाना भानपुरी में 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा गांजा की कीमत 55000 रुपये आंकी गई है।महत्पूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी :-निरीक्षक किशोर केवट, निरीक्षक अरुण नामदेव, स.उ.नि. दिलीप सिंह स.उ.नि लक्ष्मीनाथ ध्रुव स.उ.नि सुधराम नेताम, प्र०आर०- संतोष रत्नम, प्र०आर०- राजेश राजपूत, प्र0आर0 पति राम बघेल, भारक्षक- प्रेमूलाल वर्मा, प्रदीप मरकाम, विपिन मिंज, सुखलाल बघेल, रतन बघेल, गौरी शंकर बघेल, देवेन्द्र.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *