Chhattisgarh

बस्तर के नेताओं को उड़िसा मे मिली बड़ी जिम्मेदारी..

 

जगदलपुर — inn24 ( रविंद्र दास)- भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के नेतृत्व में उड़ीसा में होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा मे प्रचार हेतु बस्तर के नेताओं के साथ बूथ स्तर पर कार्य प्रारंभ किया है। नबरंगपुर लोकसभा क्षेत्र मे उमरकोट,झरीगाम,नवरंगपुर,डाबूगाम,कोटपाड विधानसभा में बस्तर के नेताओं को बड़ी जवाबदारी मिली है।नबरंगपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बलभद्र मांझी बनाए गए हैं।उड़ीसा में चुनाव चार चरणों में किया जा रहा है जिसमें 13 मई,20 मई,25 मई एवं 01 जून चार चरणों में चुनाव संपन्न होना है।नबरंगपुर संसदीय सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। उड़ीसा देश के पूर्वी क्षेत्र में बसा एक शांत राज्य है और अपनी हरियाली तथा खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह राज्य खनिज संसाधनों से भी संपन्न है। यहां पर एक साथ ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराए जाते हैं। हिंदू देवताओं की पूजा करने वाले आदिवासियों के साथ बड़ी संख्या में हिंदू ईसाई और मुस्लिम समाज के लोग रहते है।मिरगानिस,संखरिस,माली और सुधी की तरह भूमिया और डोब जैसी कुछ अन्य जनजातियां भी रहती है।
जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा 25 सालों से बीजेडी सरकार उड़ीसा में काबिज है। लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं कर पाई।भाजपा की सरकार बनने से हर समस्या का समाधान होगा।
बस्तर के नेताओं द्वारा बूथ स्तर में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं बूथ को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
उड़ीसा प्रचार में मुख्य रूप से वेद प्रकाश पांडे,मनीराम कश्यप, नारायण बिसाई,संग्राम सिंह राणा, धनुर्जय कश्यप, सुनील सेठिया,वीरेंद्र ठाकुर उपस्थित थे। उमरकोट के विधायक प्रत्याशी नित्यानंद गोंड भी उपस्थित है।नवरंगपुर लोकसभा के झरीगाम विधानसभा प्रभारी चंद्रभानु नायडू, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोना मांझी, उपाध्यक्ष बुदरू भत्रा एवं शक्ति केंद्र उपाध्यक्ष जोगेंद्र भत्रा बैठक में उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *