ChhattisgarhKorbaNATIONALछत्तीसगढभारत

बदलेगी कोरबा शहर की सत्ता, कांग्रेस का गढ़ हुआ भाजपा मय 

ओम गवेल

बदलेगी कोरबा शहर की सत्ता, कांग्रेस का गढ़ हुआ भाजपा मय…

कोरबा – नगर निगम में कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले कुसमुंडा क्षेत्र के पांच वार्ड में बीजेपी की बड़ी बढ़त देखी जा रही है। हालांकि बांकी मोंगरा नगर पालिका बनने के बाद कुछ वार्ड कोरबा नगर निगम से पृथक हो गए हैं लेकिन बावजूद इसके बचे एवं कुसमुंडा से लगे वार्डो में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल सकती है। लोग शहर शासन में परिवर्तन का मूड बना रहे हैं। उनका कहना है कि देश प्रदेश और जिले में जब बीजेपी है तो शहर की सरकार भी बीजेपी हो जिससे विकास होगा। यही कांग्रेस अथवा अन्य पार्टी जीतेगी तो फंड का रोना रोया जाएगा। वही दूसरी तरफ सरकार बदलने से विकास कार्यों में तेजी भी देखी गई है। सुनालिया अंडर ब्रिज कार्य की स्वीकृत, सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी, अधर में भी लोगों के लिए शहर के बड़े कार्य के रूप में देखा जा रहा हैं। बात करें वार्डो कि तो सर्वमंगला नगर, और बरमपुर खम्हरिया वार्ड में फिर से भाजपा का पल्ला भारी नजर आ रहा है, वहीं विकास नगर और भैरोताल में कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। इमली छापर ने जनता का मूड साइलेंट है जिससे बदलाव की गुंजाइश नजर आ रही है अब फायदा निर्दलीय उठाते हैं या पार्टी यह देखना होगा। फिर भी पांचों वार्डो में महापौर के लिए पहली पसंद भाजपा ही है।

बड़ी वजह – 

बागी बिगाड़ेंगे खेल

कांग्रेस के दिग्गजों का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है, कई नेता निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे हैं,तो कई अब भाजपा को खुले रूप से समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नदी इस पार को एक दशक से कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है, वजह भी इसके कद्दावर समर्थक रहे हैं। परंतु जिस तरह से प्रदेश की तात्कालीन कांग्रेस सरकार में उठा पटक हुए हैं,कई समर्थकों ने पार्टी छोड़ दी तो कई बागी हो गए हैं। जिससे पार्टी को विधान सभा और लोकसभा में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। लोकसभा में कांग्रेस के सांसद बने पर नदी इस पार कांग्रेस का वोट बैंक भाजपा से कम ही रहा है। ऐसे में इस बार नगर निगम चुनाव में भाजपा का पल्ला भारी रहने का अंदेशा है।

उम्मीदवार का चयन – 

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी में शहर सरकार के लिए उम्मीदवार का चयन किया गया। कांग्रेस ने जहां अपने चिर परिचित चेहरे को मैदान में उतारा है जो कि पूर्व में बागी होकर अपने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी है,और फिर से पार्टी में आकर चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व विधायक के करीबी होने के कारण इन्हें ही पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद की तरह ही पूर्व मंत्री का खास माना जा रहा हैं। वहीं भाजपा ने अपने नीति रीति के तहत लाइम लाइट से हटकर जमीन से जुड़े पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता को टिकट दिया है। जिनकी सादगी और कार्य के प्रति निपुणता से उनका जनाधार स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

 कार्यों में अनियमितता और देरी 

नदी इस पार को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली एक मात्र सड़क में फोर लेन निर्माण का कार्य बीते लगभग 4 वर्षों से चल रहा है। इस सड़क की जद में सैकड़ों मकान और दुकान आए जिन्हें ढहा दिया गया। जिन्हें किसी भी प्रकार का कोई मूआवजा नहीं दिया गया। लोगों के आंसु आज तक नहीं सूखे हैं। इस सड़क निर्माण में सबसे अधिक इमली छापर चौक से कुचेना मोड तक निवास करने वाले लोग प्रभावित हुए। जहां दुकान मकान तो टूटे ही पर अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। लोग गढ्डों में चलने को मजबूर है। इमली छापर चौक पर लक्ष्मण नाला सकरा होने की वजह से यहां आए दिन जाम लग रहा हैं। जबकि सड़क निर्माण से पहले इमली छापर चौक पर दुकान व मकानो को तोड़ा गया था। यहां अब तक सड़क अधूरी है और जहां सड़क बनी है वहां कई स्थानों पर बड़े बड़े दरार हो गए हैं। कांग्रेस काल से शुरू हुआ इमली छापर चौक पर बनने वाला ओवर ब्रिज का काम भी अधूरा है।

कार्यों के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार 

कुसमुंडा क्षेत्र के कई वार्डों में विकास के नाम पर जमकर लीपापोती की गई है। जहां जहां सीसी रोड, नाली इत्यादि का निर्माण किया गया जो कुछ ही दिनों में उखड़ने लगे है,जर्जर हो रहे हैं। ऐसे में लोगों में काफी आक्रोश है। भाजपा की सरकार बनते ही फोर लेन निर्माण कार्य में तेजी आई। वर्तमान में बचे हुए पेंच को बनाने के निर्देश दिए गए है। पुल पुलिया के लिए फिर से टेंडर जारी किए जा रहे है।

भाजपा में सुरक्षा की गारंटी 

बीते कांग्रेस काल में जिस तरह से खदानों में डीजल कोयला और कबाड़ की चोरियों हुई है, लूट हुई है, कामगारों में भय का माहौल रहा है,कई कई बार चोरों द्वारा ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। खदानों में भारी मात्रा में डीजल,कोयला और कबाड़ की चोरी की गई। घरों में चोरियां बढ़ गई थी। आए दिन दर्जनों बाइक को चोरिया होती थी। जबसे भाजपा की सरकार आई है इन सभी पर सख्ती से लगाम लगाया गया है। अपराधी या तो जेल में है या सुधर गए हैं। वहीं कर्मचारी भी अब भयमुक्त वातावरण में काम कर रहे है।

महतारी वंदन योजना से सभी के चेहरों में मुस्कान

शहर से लेकर गांव के अंतिम छोर तक महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि दी जा रही है। इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है, जिससे वे अपनी ज़रूरतें पूरी कर पा रही हैं इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिल रही है। नुक्कड़ सभाओं में सरकार की महत्ती योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। जिस तरह से महापौर सहित सभी पार्षद भाजपा प्रत्याशियों को लोगों का समर्थन और प्यार मिल रहा निश्चित रूप से इस बार शहर सरकार भी बदलेगी और विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।

सर्वसुविधा युक्त आवास

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.