FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

बड़ी जिम्मेदारी के साथ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का आज कोरबा आगमन, पाली से लेकर टीपी नगर तक जगह -जगह होगा जोशीला स्वागत

बड़ी जिम्मेदारी के साथ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का आज कोरबा आगमन, पाली से लेकर टीपी नगर तक जगह -जगह होगा जोशीला स्वागत

 

कोरबा – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन को आबकारी और सार्वजानिक उपक्रम की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद गुरुवार को कोरबा आगमन पर कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों द्वारा पाली से लेकर टीपी नगर तक जगह जगह जोशीला स्वागत किया जाएगा।   जारी कार्यक्रम के अनुसार वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यक(आबकारी), श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन गुरुवार की सुबह 11 बजे रायपुर से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर एक बजे पाली मेन रोड पर भाजपा पाली मंडल, चैतमा मंडल समेत सभी पदाधिकारियों द्वारा रखे गए स्वागत और अभिन्दनन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसी तरह दोपहर डेढ़ बजे कटघोरा मुख्य चौक पर भाजपा के कटघोरा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे छुरी में पदाधिकारियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। ढाई बजे एनटीपीसी जमनीपाली गेट के सामने भाजपा दर्री मंडल द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात दोपहर 3.30 बजे टीपी नगर चौक पर भाजपा के कोसाबाड़ी, कोरबा, बालको व सर्वमंगला नगर मंडल द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद मंत्री श्री देवांगन जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शाम 4 बजे सम्मिलित होंगे।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026