1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

बंद हो जाएगा WhatsApp ! जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह…

वॉट्सएप ने सर्विस बंद करने की धमकी दी है. इसके पीछे ऑनलाइन सेफ्टी बिल है, जो ब्रिटिश पार्लियामेंट में पेश किया जाने वाला है. यह बिल पास होता है तो वॉट्सएप  का प्राइवेसी फीचर गैरकानूनी हो जाएगा. यही वजह है कि वॉट्सएप ने सर्विस बंद करने की धमकी दी है.

दरअसल, ब्रिटिश सरकार गैरकानूनी कंटेंट पर रोक लगाने के लिए ऑनलाइन सेफ्टी बिल पेश कर रही है. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यह ऑनलाइन सेफ्टी बिल पेश किया था. इसमें चाइल्ड सेक्सुअल और टेररिज्म जैसे कंटेंट पर लगाम लगाने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं. वॉट्सएप का कहना है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे फीचर के साथ कंटेंट को स्कैन किया जाना संभव नहीं है.

वॉट्सएप के हेड विल कैथकार्ट के मुताबिक कंपनी ऑनलाइन सेफ्टी बिल के तहत प्राइवेसी फीचर्स खत्म करने के बजाय ब्रिटेन में सर्विस बंद करना पसंद करेगी. अगर सरकार एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे प्राइवेसी फीचर्स को कम करने के लिए दबाव बनाती है तो इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ब्रिटेन में सर्विस नहीं देगा.

कैथकार्ट ने कहा कि, हमारे 98 फीसदी यूजर्स ब्रिटेन से बाहर रहते हैं, और वे नहीं चाहते कि एप की सिक्योरिटी कम हो.

कैथकार्ट के मुताबिक, हाल ही में वॉट्सएप को इरान में ब्लॉक किया गया है, लेकिन हमने कभी नहीं देखा कि कोई लिबरल डेमोक्रेसी ऐसा करती है. फिलहाल, प्राइवेसी बिल में ब्लॉक करने का तरीका नहीं बताया गया है, लेकिन ऐसी जानकारियां सामने आ रही है कि कानून का पालन नहीं करने पर सालाना ग्लोबल रेवेन्यू का 10 फीसदी फाइन लगेगा. इसके अलावा ऑफकॉम डिटेल्स ना देने पर कंपनी के अधिकारियों पर केस भी दर्ज किया जा सकता है.

बता दें कि, इससे पहले Signal ने भी ऐसा कदम उठाने के संकेत दिए हैं. Signal की प्रेसिडेंट मेरेडिथ व्हिटेकर के मुताबिक, वे ब्रिटेन में सर्विस चालू रखने के लिए सबकुछ करेंगी, लेकिन प्राइवेसी फीचर्स के साथ समझौता नहीं करेंगी.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *