फिर डरा रहे कोरोना के आंकड़े, 24 घंटे में सामने आए 1,249 नए मामले…

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,249 नए मामले सामने आए हैं । अब देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,00,667 हो गई है. जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 7,927 हो गई है। इससे पहले 22 मार्च को 1,300 नए मामले सामने आए थे, जबकि 21 मार्च को 1,134 नए मामले मिले थे, जबकि 01 नवंबर को 1,046 नए मामले सामने आए थे।

सबसे अधिक सक्रिय मामले केरल में है, इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में मामले सक्रिय हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9.9 करोड़ पर पहुंच गई हैं। जबकि अब तक 120,775 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन ने पिछले सात दिन के दौरान 54,449 लोगों में संक्रमण की सूचना दी है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *