FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

प्राचार्य पदोन्नति तथा शिक्षा जगत के मुद्दों पर 23 मई 2025 को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक आयोजित

“शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह शिक्षा जगत के महत्वपूर्ण मुद्दों पर 23 मई को अंबिकापुर में शिक्षक समुदाय को करेंगे सम्बोधित ”

प्राचार्य पदोन्नति तथा शिक्षा जगत के मुद्दों पर 23 मई 2025 को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक आयोजित

अंबिकापुर/ “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive & Innovative Teachers Federation- CGPITF) के द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति के लिए तथा शिक्षा जगत के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनवरत रूप से कार्य किया जा रहा हैं।
इस कड़ी में 23 मई 2025 को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई हैं। यह बैठक 23 मई 2025 को प्रातः 11 बजे, स्थान- संजय पार्क, अंबिकापुर में आयोजित होगी।
बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय विचारक सतीश प्रकाश सिंह उपस्थित होंगे।
शिक्षा के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा जगत की नीतियों में सुधार लाने के लिए प्रदेश में सर्वोपरि रूप से कार्य कर रहें शिक्षाविद एवं योजनाकार सतीश प्रकाश सिंह द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति तथा व्याख्याता पदोन्नति, शिक्षक पदोन्नति, युक्तियुक्तकरण, सहित शिक्षा जगत के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिक्षक समुदाय को सम्बोधित करेंगे।

उल्लेखनीय हैं कि “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” द्वारा शासन के समक्ष मांग कर पूर्ण प्रयास किया जा रहा हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग के “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश, नियमानुसार कॉउंसलिंग किया जाकर प्रदेश के रिक्त सभी प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति कर, नये शिक्षा सत्र के प्रारम्भ होने के पूर्व पदस्थापना आदेश जारी किया जावें।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” द्वारा शासन से स्कूल शिक्षा विभाग की भर्ती तथा पदोन्नति नियमों की विसंगतियों को दूर किये जाने की मांग की गई है, ताकि स्कूल शिक्षा विभाग में सभी प्रकार की पदोन्नति बाधा रहित ढंग से सम्पन्न हो सकें।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” द्वारा पूर्ण प्रयास किया जा रहा हैं कि प्राचार्य पदोन्नति से वंचित पात्रता रखने वाले सभी व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति हो सकें। इसके लिए प्रदेश के सभी संवर्गों के शिक्षक समुदाय को एकजुट करने के लिए विभिन्न जिले/संभाग में समर्थन अभियान प्रारम्भ किया गया हैं। जिसमें सम्पूर्ण शिक्षक समुदाय का सहयोग मिल रहा हैं।
सरगुजा संभाग की बैठक में “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह के साथ एक्सपर्ट पैनल के स्टेट मेंबर अशोक कुमार चौहान, टीका राम सारथी, कमल कुमार खूंटे, अश्वनी कुमार कांत सम्मिलित होंगे।

सरगुजा संभाग के प्रभारी त्रिवेणी प्रसाद झारिया एवं संभागीय संयोजक अनिल कुमार तिग्गा ने प्राचार्य पदोन्नति, व्याख्याता पदोन्नति, युक्तियुक्तकरण के मुद्दे तथा शिक्षक हित सम्बन्धी कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए सरगुजा संभाग के सभी संवर्ग के शिक्षक समुदाय से दिनांक 23.05.2025 को समय – प्रातः 11 बजे, स्थान – संजय पार्क,अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक में सम्मिलित होने की अपील की हैं।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026