छत्तीसगढ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त की राशि जारी*

सक्ती जिले के 88 हजार 38 किसानों के खाते में अंतरित हुए 17.61 करोड़ रुपये*

जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष

सक्ती, 19 नवम्बर 2025 // प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आज पूरे देश में जारी की गई। जिसके तहत भारत सरकार ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आज डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान धमतरी में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21 वीं किश्त सम्मान राशि वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के 24 लाख 70 हजार 640 किसानों को 494 करोड़ 12 लाख रुपये हस्तांतरण किया गया। इसके साथ ही सक्ती जिले के 88 हजार 38 किसानों के खाते में 17.61 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण हुआ है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी योजनाओं के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी किया जा रहा है। पिछले खरीफ वर्ष में 149 लाख मैट्रिक टन रिकार्ड धान की खरीदी हुई थी। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि कृषि उन्नत्ति योजना के माध्यम से 25 लाख 49 हजार किसानों को 29 हजार 36 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार में 22 महिनों में किसानों के खाते में सवा लाख रुपये की राशि अंतरित की है। सक्ती जिले में जिला स्तरीय 21वीं किश्त सम्मान राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय उप संचालक कृषि सक्ती में आयोजित किया गया। इसी तरह विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी व जनपद पंचायत कार्यालय सक्ती, डभरा, मालखरौदा एवं जैजैपुर में किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत भवन एवं सेवा सहकारी समितियों तथा धान खरीदी केन्द्रों में भी आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में कृषकों की उपस्थिति रही।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026