BILASPUR NEWS

प्याऊ घर में सेवा कार्य के लिए स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स ,रेंजर्स को मिला सम्मान स्काउटर एवं गाइडर तथा संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मान

बिलासपुर- प्याऊ घर में सेवा कार्य के लिए स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स ,रेंजर्स को मिला सम्मान प्याऊ घर के माध्यम से जल सेवा कार्य में सहभागिता देने वाले स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, स्काउटर एवं गाइडर तथा संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव व राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देश पर बिलासपुर सहित पूरे राज्य में 9 अप्रेल से प्याऊ घरों का संचालन शुरू किया गया था। बिलासपुर जिले में 08 स्थानों पर प्याऊ घर लगाए गए थे। बिलासपुर शहर के नेहरूचौक कलेक्टोरेट के सामने में अरपा कम्युनिटी रेडियो 90.8 बिलासपुर तथा महामाया चौक में जिला सम्पर्क प्रमुख बनवासी कल्याण आश्रम बिलासपुर के सहयोग से पूरे एक माह तक प्याऊ घर का संचालन किया गया। राहगीरों को मटके का ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के साथ कुछ दिनों के अंतराल पर शरबत,तरबूज वितरण भी किया गया। सेजेस लाला लाजपतराय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपरगंज बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्याऊ घर के माध्यम से प्रतिदिन जल सेवा कार्य में सहभागिता देने वाले स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, लीडर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव , श्रीमती संज्ञा टण्डन अरपा कम्युनिटी 90.8 , अनीश (आर.जे) ,जिला संपर्क प्रमुख बनवासी कल्याण आश्रम राजीव प्रसाद ध्रुव ,बिल्हा बीईओ बिल्हा सुनीता ध्रुव द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया। भ डॉ. यादव ने सामाजिक सरोकार की सराहना की। राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सी.एल. चन्द्राकर , लाला लाजपतराय स्कूल के प्राचार्य भूपेन्द्र शर्मा ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव ,जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव ,संयुक्त सचिव सुश्री लता यादव, स्काउट मास्टर राजेन्द्र कौशिक , शत्रुहन सूर्यवंशी,गाइड कैप्टिन रत्ना कश्यप, सरला दुबे, किरण बाला पाण्डे, रश्मि तिवारी, पूनम सिंह , सुनीता यादव , रोवर लीडर संतोष त्रिपाठी , महेन्द्र बाबू टण्डन, शशांक विश्वकर्मा, निखिल सिंह ,रेंजर लीडर रागिनी चौधरी, निधि कश्यप, कौशिल्या साहू पार्वती कौशिक सहित स्काउट्स गाइड्स,रोवर्स एवं रेंजर्स उपस्थित रहे। सादर प्रकाशनार्थ 🙏🏻 विजय यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट 7898759739

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *